- महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तुलजाभवानी मंदिर के पास इस वर्ष मार्च तक 253 किलो सोना और 4614 किलो चांदी मौजूद
- मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 16.49 किलोग्राम सोना और 260.66 किलो चांदी प्राप्त हुई थी
- वित्तीय वर्ष 2024-25 में सोने का दान बढ़कर 17.62 किलोग्राम और चांदी का दान 255.99 किलोग्राम हुआ था
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित तुलजाभवानी मंदिर के पास इस वर्ष 31 मार्च तक स्थिति के अनुसार 253 किलोग्राम सोना और 4,614 किलोग्राम चांदी है. मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी. तुलजाभवानी मंदिर ट्रस्ट ने एक रिपोर्ट में बताया कि उसके पास 253.30 किलोग्राम सोना और 4614.52 किलोग्राम चांदी है.
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘2023-24 में ट्रस्ट को 16.49 किलोग्राम सोना और 260.66 किलोग्राम चांदी प्राप्त हुई. 2024-25 में दान की गई मात्रा बढ़कर 17.62 किलोग्राम सोना और 255.99 किलोग्राम चांदी हो गई.' रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025-26 वित्तीय वर्ष में सोने का दान कम हुआ, लेकिन चांदी का दान बढ़ा.
रिपोर्ट के अनुसार, दान किए गए सोने की मात्रा घटकर 10.78 किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी की मात्रा लगभग 10 किलोग्राम बढ़कर 267.26 किलोग्राम हो गई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं