राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ के होटल द ग्रैंड में एयरलाइन कैप्टन की मौत का मामला सामने आया है. होटल रूम में वे बेहोशी की हालत में मिले थे. उन्हें जैसे ही अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ के होटल द ग्रैंड में एयरलाइन कैप्टन की मौत का मामला सामने आया है. होटल रूम में वे बेहोशी की हालत में मिले थे. उन्हें जैसे ही अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को होटल में गेस्ट की तबीयत बिगड़ने की PCR कॉल मिली थी. जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो कमरे में एयरलाइन कैप्टन बेहोशी की हालत में मिले.
बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को इस कैप्टन ने होटल में चेक इन किया था. लेकिन जब परिवार वालों के लगाता कॉल मिलाने के बाद भी कैप्टन ने फोन नहीं मिलाया तो पुलिस को सूचना दी गई और इस घटना के बारे में पता चला. अभी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. उसके बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा. पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मृतक का नाम सनी असलदेकर बताया जा रहा है.
इससे पहले दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली में आश्रम के पास किलोकारी गांव में मणिपुर के एक म्यूजिक टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. वजह सिर्फ इतनी सी थी कि मणिपुर के रहने वाले सी. विक्रम सिंह ने अपने फ्लैट के बाहर हो रहे शोर-शराबे पर आपत्ति पर आपत्ति जताई थी. इसी बात से गुस्साए दबंगों ने उनकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं