विज्ञापन

घाटकोपर में शिंदे गुट के पूर्व पार्षद और विधानसभा प्रमुख में बीच सड़क हाथापाई, कपड़े फटे, वीडियो

महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में किसी बात को लेकर दो नेताओं के बीच हाथापाई हो गई.

शिवसेना शिंदे नेता सुरेश आवले और यशवंत मोरे के बीच मारपीट (फोटो- वीडियो ग्रैब)
मुंबई:

महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सड़क पर दिखाई देने लगी है. डोंबिवली में पार्टी के एक नगरसेवक द्वारा डॉक्टर से मारपीट का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब मुंबई के घाटकोपर से पार्टी नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

घाटकोपर पूर्व के वार्ड नंबर 125 के नगरसेवक सुरेश आवले और विधानसभा प्रमुख यशवंत मोरे के बीच हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन में हाल ही में की गई कुछ नियुक्तियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से नाराजगी थी. इसी मुद्दे पर यशवंत मोरे, सुरेश आवले से जवाब मांगने पहुंचे.

विवाद इतना बढ़ा कि हो गई हाथापाई 

बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. मारपीट के दौरान सुरेश आवले के कपड़े तक फट गए. घटना के बाद मामला पंतनगर पुलिस थाने पहुंचा, लेकिन दोनों पक्षों ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई.

हालांकि, अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) की अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शिंदे गुट में शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसद शामिल हुए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Shinde, Maharshtra Politics, Eknath Shinde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com