- राज ठाकरे ने दावा किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये का दान चुरा लिया जाता है.
- ठाकरे ने आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर में 1400 करोड़ रुपये की चोरी हुई है.
- सिद्धिविनायक ट्रस्ट ने कहा 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये का दान हड़प लिया जाता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर में 1400 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी. ठाकरे ने कहा कि आजकल मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर बात करें. MNS प्रमुख शनिवार को अपनी पार्टी की स्टूडेंट विंग द्वारा आयोजित एक प्रोग्राम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि निराश युवा मंदिरों में जाते हैं, लेकिन मंदिर भी भ्रष्टाचार से सुरक्षित नहीं हैं.
ठाकरे ने लगाए कई आरोप...
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आठ ट्रस्टियों द्वारा लिखे गए एक पत्र को पढ़कर सुनाते हुए कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर में दान पेटी से पैसे चुराने वाले कुछ कर्मचारियों को ट्रस्टियों की सतर्कता के कारण पकड़ा गया था. उन्होंने कहा कि इस चोरी का पता चलने से पहले मंदिर की दान से होने वाली साप्ताहिक कमाई 50 लाख रुपये से कम थी, और बाद में यह कलेक्शन बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ठाकरे ने आरोप लगाया, "हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी हो रही थी."
ये भी पढ़ें: 'भारत से प्यार है तो दुबई क्यों रहते हो?', विवेक ओबेरॉय और माधवन पर राज ठाकरे ने ली चुटकी
ट्रंस्ट ने चीफ ने क्या कहा?
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता सदा सरवणकर ने कहा कि इस मामले में नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमने जहां भी जरूरत थी, मामले दर्ज किए हैं."
सदा सरवणकर ने कहा कि दान में बढ़ोतरी ट्रस्ट द्वारा की गई कोशिशों की वजह से हुई है और मंदिर की आय दो साल पहले के 114 करोड़ रुपये से बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गई है.
बता दें कि पुलिस ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं