विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

राहुल ने ट्वीट किया दलित बच्चों की पिटाई का वीडियो, बोले-BJP/RSS की ज़हरीली राजनीति का विरोध जरूरी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दलित बच्चों की पिटाई का एक वीडियो माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर करते हुए RSS और BJP पर वार किया.

राहुल ने ट्वीट किया दलित बच्चों की पिटाई का वीडियो, बोले-BJP/RSS की ज़हरीली राजनीति का विरोध जरूरी
महाराष्ट्र में दलित बच्चो की पिटाई को लेकर राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है.
  • राहुल ने ट्वीट किया दलित बच्चों की पिटाई का वीडियो
  • राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला है
  • उन्होंने कहा कि BJP-RSS की ज़हरीली राजनीति का विरोध जरूरी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हमारे देश में छुआछूत, यानी अस्पृश्यता अपराध है, लेकिन फिर भी आए दिन सवर्णों द्वारा दलितों के प्रति अत्याचार किए जाने की ख़बरें मिलती रहती हैं. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें किसी युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया गया, क्योंकि उसने अपनी शादी में घोड़ी पर बैठकर जाने की 'हिमाकत' कर दी, और कहीं किसी दलित महिला को सिर्फ इसलिए पीट दिया गया, क्योंकि उसने ऊंची जाति के लोगों की मौजूदगी में कुर्सी पर बैठने की 'गलती' कर दी.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे: भाजपा सांसद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना का ज़िक्र माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर करते हुए RSS और BJP पर वार किया. राहुल गांधी ने लगभग सवा दो मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दो दलित बच्चों को इसलिए पीटा जा रहा है, क्योंकि वे एक ऐसे कुएं से पानी लेकर नहा रहे थे, जिस पर सवर्ण लोग अपनवा अधिकार मानते हैं.
यह भी पढ़ें: कीर्ति आजाद ने की राहुल गांधी की तारीफ, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत

राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक 'सवर्ण' कुएं में नहा रहे थे... आज मानवता भी आखिरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है... RSS / BJP की मनुवाद की नफरत की ज़हरीली राजनीति के खिलाफ हमने अगर आवाज़ नहीं उठाई, तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा..."

VIDEO: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बताया गरीब विरोधी, कहा- सरकार सिर्फ चंद अमीरों के लिए काम कर रही
गौरतलब है कि सालों पहले जातिवाद और अस्पृश्यता को अपराध घोषित कर दिए जाने के बावजूद हमारे देशवासियों के दिमाग से जातिवाद का ज़हर पूरी तरह नहीं निकल पाया है, और गाहेबगाहे इस तरह घटनाएं अख़बारों की सुर्खियां बनती रहती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com