विज्ञापन

पत्नी और ससुराल वालों से परेशान 20 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, VIDEO में बयां किया दर्द

पुणे के जांभुलवाड़ी में 20 वर्षीय युवक मोहम्मद साद आसिफ सय्यद ने पत्नी और ससुराल वालों के मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले बनाए वीडियो में युवक ने अपने साथ हुए अत्याचारों का खुलासा किया.

पत्नी और ससुराल वालों से परेशान 20 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, VIDEO में बयां किया दर्द

Pune Suicide Case: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी और ससुराल वालों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर 20 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी. मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया और इसे अपने दोस्त को भेजा. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

पुणे से यशपाल सोनकाम्बले की रिपोर्ट...

वीडियो में सुनाई अपनी आखिरी आपबीती

युवक की पहचान मोहम्मद साद आसिफ सय्यद (20) के रूप में हुई है, जो मालेगांव, नासिक का रहने वाला था. वह कुछ समय से पुणे के जांभुलवाड़ी इलाके में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, साद का अपनी पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था और ससुराल पक्ष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. इसी तनाव के बीच उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने बताया कि उसे किस तरह प्रताड़ित किया गया और अपनी मौत के लिए किन लोगों को जिम्मेदार ठहराता है.

जहर खाकर दी जान

गहरे तनाव में साद ने चूहे मारने की दवा खा ली. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. युवक की मौत के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई. साद द्वारा बनाया गया वीडियो ही इस मामले में सबसे अहम साक्ष्य बना है.

पत्नी और छह अन्य लोगों पर केस दर्ज

वीडियो और शुरुआती जांच के आधार पर आंबेगांव पुलिस ने मृतक की पत्नी करीमुन्निशा उर्फ निशा खान समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. बाकी नामजद आरोपी सर्वर उर्फ कैफ खान, रेशमा कमरूखान, शमा जावेद शेख, जावेद शेख, अथर्व काले और इशीता हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी.

फोरेंसिक जांच के लिए मोबाइल जब्त

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि उसकी फोरेंसिक जांच की जा सके. साथ ही कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार विवाद किस हद तक बढ़ गया था कि युवक को यह चरम कदम उठाना पड़ा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Suicide Case, Mental Harassment By In-laws, Viral Suicide Video India, Maharashtra Crime News, Domestic Harassment Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com