विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी महिला, पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों ने बचाया

अंधेरी पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को यह कदम नहीं उठाने को लेकर मनाने और उसका ध्यान बंटाना शुरू किया जबकि उन्होंने दूसरी ओर बचाव प्रयास शुरू किया.

8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी महिला, पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों ने बचाया
मुंबई:

अंधेरी में आठवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगाने का प्रयास कर रही 46 वर्षीय महिला को पुलिस और दमकल कर्मियों ने बचा लिया. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. महिला ने गुंडवाली क्षेत्र में साई कृपा सोसाइटी स्थित मकान में स्वयं को अपने 18 वर्षीय पुत्र के साथ बंद कर लिया था और आत्महत्या की धमकी दे रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘जब लड़के ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो महिला आठवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाने की धमकी देने लगी. हल्ला सुनकर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए. पुत्र ने रिश्तेदारों को सूचित किया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी.'' 

अंधेरी पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को यह कदम नहीं उठाने को लेकर मनाने और उसका ध्यान बंटाना शुरू किया जबकि उन्होंने दूसरी ओर बचाव प्रयास शुरू किया.'' अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने महिला को बातों में उलझाये रखा जबकि एक दमकल कर्मी ने दरवाजा खोला, इससे हमारे कर्मी अंदर घुसे और महिला को नीचे उतारा.'' अधिकारी ने कहा कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि महिला को बाद में अस्पताल ले जाया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Suicide, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com