शरद पवार ने कहा कि उन्होंने राफेल मुद्दे पर कभी पीएम मोदी का सपोर्ट नहीं किया.
- शरद पवार ने कहा राफेल पर कभी पीएम मोदी का समर्थन नहीं किया
- उन्होंने पिछले बयान में कहा था कि लोगों को पीएम मोदी की मंशा पर शक नहीं
- पवार की टिप्पणी के बाद तारिक अनवर ने इस्तीफा दे दिया था
बीड (महाराष्ट्र):
विवादित राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित रूप से ‘बचाव’ करने पर आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसा ‘कभी नहीं’ करेंगे. पवार ने अपनी इस टिप्पणी से अटकलों का दौरा शुरू कर दिया था कि वह नहीं समझते हैं कि फ्रांस से जंगी जहाज खरीदने को लेकर लोगों को मोदी की मंशा पर शक है. पवार की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए राकांपा के संस्थापक सदस्य तारिक अनवर और महासचिव मुनाफ हकीम ने पिछले हफ्ते पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
राफेल पर शरद पवार ने मोदी सरकार का किया समर्थन, तो नाराज तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ी, लोकसभा से भी इस्तीफा
उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया था जब कांग्रेस ने इस सौदे को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला है और राकांपा के साथ भावी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश में है. मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने मेरी आलोचना की कि मैंने उनका (मोदी का) समर्थन किया है. मैंने उनका समर्थन नहीं किया है और ऐसा मैं कभी नहीं करूंगा.’’
NCP प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान, PM पद का दावा वहीं कर सकता है जो...
शरद पवार ने कहा, ‘‘सरकार ने विमान खरीदे हैं. मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि सरकार को संसद को बताना चाहिए कि विमान की कीमत (प्रति विमान) 650 करोड़ रुपये से बढ़कर 1600 करोड़ रुपये कैसे हुई.’’ पवार की हालिया टिप्पणी को मोदी के बचाव के तौर पर देखा गया था और भाजपा ने इसका स्वागत किया था. भाजपा प्रमुख अमित शाह ने इसके लिए पवार का शुक्रिया अदा किया था. बहरहाल, राकांपा ने दावा किया था कि मीडिया ने पवार के बयान का मतलब संदर्भ से बाहर निकाला.
VIDEO: हमलोग : NCP से इस्तीफा दे चुके तारिक अनवर से खास बातचीत
राकांपा प्रमुख ने सोमवार को राफेल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को दोहराया और मांग की है कि सरकार 36 विमानों की कीमत का विवरण साझा करे. पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि विमान के तकनीकी पहलुओं को सार्वजनिक करने की कोई जरूरत नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sharad Pawar, Rafale Deal