विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

भीमा-कोरेगांव लड़ाई की वर्षगांठ के दौरान भड़की हिंसा के लिए शरद पवार ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, की यह अपील

शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पवार ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों को उत्तेजित करने वाले बयान दिये बगैर ही स्थिति का सामना संयम से करना चाहिए.

भीमा-कोरेगांव लड़ाई की वर्षगांठ के दौरान भड़की हिंसा के लिए शरद पवार ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, की यह अपील
हिंसा के लिए राकंपा प्रमुख शरद पवार ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार.
  • शरद पवार ने मामले की जांच की मांग की
  • उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • पवार ने ट्वीट कर कहा- 'हिंसा सही नहीं है'
मुंबई : राकंपा प्रमुख शरद पवार ने पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान हुई हिंसा के लिए महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले में जांच की मांग की है. शांति की अपील करते हुए पवार ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों को उत्तेजित करने वाले बयान दिये बगैर ही स्थिति का सामना संयम से करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : नए साल पर पुणे में भड़की हिंसा की लपटें मुंबई पहुंचीं, जगह-जगह चक्का जाम

भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ पर नये साल के दिन एक समारोह आयोजित किया गया था, जहां हिंसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पवार ने ट्वीट किया, 'हिंसा सही नहीं है.' 

VIDEO :  पुणे में दो गुटों में टकराव, NDTV के रिपोर्टर पर भी भीड़ का हमला


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपील की, 'प्रशासन के एहतियात नहीं बरतने की वजह से अफवाहें और गलतफहमी फैली. नांदेड़ में एक युवक का निधन दुर्भाग्यपूर्ण है. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों को उत्तेजित करने वाला कोई बयान दिए बगैर ही स्थिति का सामना सौहार्दपूर्वक एवं संयम से करना चाहिए.' 

(इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com