विज्ञापन

Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

Fraudulent Baba Mahesh Giri: नासिक जिले में सामने आए ढोंगी बाबा अशोक खरात के कारनामों के बाद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और पीड़िताएं थाने पहुंच रही हैं. इसी क्रम में एक युवती ने अब धारणगांव खडग स्थित मठ के बाबा महेश गिरि के खिलाफ यौन शोषण का दर्ज कराया है. पीड़िता उसकी शादी में आ रही अड़चनों से मुक्ति के लिए आरोपी बाबा से मिली थी. 

Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज
RAPE IN PRETEXT OF REMOVING OBSTACLES TO MARRIAGE (AI Generated Image)

Dhongi Baba Booked: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक और ढोंगी बाबा महेश गिरि सामने आया है, जिसके खिलाफ यौन शोषण की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पीड़ित एक युवती ने थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि मठ के बाबा महेश गिरि ने शादी की बाधा दूर करने के नाम पर उसका यौन शोषण किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

नासिक जिले में सामने आए ढोंगी बाबा अशोक खरात के कारनामों के बाद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और पीड़िताएं थाने पहुंच रही हैं. इसी क्रम में एक युवती ने अब धारणगांव खडग स्थित मठ के बाबा महेश गिरि के खिलाफ यौन शोषण का दर्ज कराया है. पीड़िता उसकी शादी में आ रही अड़चनों से मुक्ति के लिए आरोपी बाबा से मिली थी.   

ये भी पढ़ें-Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलिस

SIT कर रही है नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात केस की जांच

गौरतलब है खुद को "कैप्टन" और "कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट" बताने वाले नासिक जिले में ढोंगी अशोक खरात के खिलाफ यौन शोषण, ठगी और अंधविश्वास फैलाने के गंभीर आरोप हैं. मार्च 2026 के अंत में गिरफ्तार खरात मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है. आरोपी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. उसके पास से कई अश्लील वीडियो बरामद भी हुए हैं.

शिकायत के बाद बाबा महेश गिरि के खिलाफ दर्ज किया गया FIR

 रिपोर्ट के मुताबिक धारणगांव खडक स्थित मठ के बाबा महेश गिरि के खिलाफ मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण और जादू-टोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि पीड़िता की परेशानी का फायदा उठाकर ढोंगी बाबा ने उसे अपनी जाल में फंसाया और उसके साथ यौन शोषण को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें-Dogs Terror: MP में कुत्तों का आतंक, सतना में 1 आवारा कुत्ते ने 40 को काट खाया, अस्पताल में मची चीख-पुकार

आरोपी ने दावा किया कि युवती के ऊपर बाहरी बाधा का साया है, जिसे हटाने के लिए उसने तांत्रिक क्रिया का ढोंग किया. पीड़िता के मुताबिक उसे कुंड में स्नान करने और गीले कपड़ों में गूलर के पेड़ की सात परिक्रमा करने कहा गया था. शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी बाबा ने युवती को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए.

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित सुनसान जगह पर युवती का किया यौन शोषण

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी ने दैवीय विधि के नाम पर मार्ग दर्शन कराने के बहाने उसके परिवार से युवती को एकांत में ले जाने की बात कही और उसे नासिक के त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने युवती के गले में पहनी रुद्राक्ष की माला का डर दिखाया और उसके साथ यौन शोषण किया और युवती को नासिक छोड़कर पुणे स्थित अपने मठ की ओर भाग निकला.

जादू-टोना विरोधी एक्ट के तहत ढोंगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज  

पीड़ित परिवार ने जब इस आपबीती को अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं को बताया, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित किया. इसके बाद लासलगांव पुलिस स्टेशन में रात 2 बजे आरोपी महेश गिरि के खिलाफ संबंधित धाराओं और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया किया.

ये भी पढ़ें-बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!

Latest and Breaking News on NDTV

अपने मठ से फरार है बाबा महेश गिरि, पुलिस ने तेज की तलाश  

फिलहाल बाबा महेश गिरि लापता है, पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि इस आरोपी बाबा ने 'दैवीय शक्ति' के नाम पर कई अन्य महिलाओं और युवतियों का भी यौन शोषण किया है.  पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई और भी इसका शिकार हुआ है, तो वे बिना डरे सामने आएं.

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com