Bachcha Chor Caught On Camera: गुजरात के सूरत शहर में एक बच्चा चोर को कैमरे में बच्चा चुराकर ले जाते कैमरे पर पकड़ा गया है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आए शख्स ने रात के अंधेरे में मां के साथ सो रही बच्ची को उठाया. पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो बच्चा चोर रेलवे प्लेटफार्म पर बच्ची के साथ दिखा और बच्ची को लेकर एमपी फरार हुआ है.
ये भी पढ़ें-बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!
बेहद चालाकी से मां के साथ सो रही बच्ची को उठाकर फरार हुआ बच्चा चोर
रिपोर्ट के मुताबिक शहर के कापोद्रा इलाके में स्थित नाना वराछा ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर रहने वाली पीड़िता घटना वाली रात अपनी तीन साल की बच्ची के साथ सो रही थी. देर रात जब मां गहरी नींद में थी, तभी अज्ञात शख्स वहां पहुंचा और बेहद चालाकी से बच्ची को उठाकर फरार हो गया. सुबह जब मां की नींद खुली तो उसके पास से बच्ची गायब मिली जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेलवे प्लेटफार्म पर गोद में बच्ची को लेकर जाता हुआ दिखा संदिग्ध व्यक्ति
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. एक सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को लेकर जाते हुए कैमरे में कैद हुआ, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का एक अहम सुराग मिल गया. फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसकी तस्वीर आसपास के इलाकों में दिखाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सके.
ये भी पढ़ें-Uninvited Guest: बिना निमंत्रण शादी में पहुंचे युवक को भीड़ ने धुन दिया, स्टॉल पर खाना खाते पकड़ा गया था
बच्ची को लेकर ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश की ओर भाग निकला है शख्स
पुलिस का कहना है कि बच्चा चोर ट्रेन से मध्य प्रदेश की ओर निकला है. उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है. बच्ची के अपहरण के पीछे की मंशा क्या थी, आरोपी उसे कहां और क्यों ले गया, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं. स्थानीयों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है, खासकर फुटपाथ और झुग्गी क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.
बच्चा चोर गैंग की सक्रियता से सतह पर आ गया चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग?
फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता बच्ची को सुरक्षित वापस लाना है और मध्य प्रदेश की ट्रेन में बैठकर रवाना हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है. शहर में बच्चा चोर गैंग की सक्रियता ने शहर में चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग को सतह पर ला दिया है. इस पूरे मामले ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर तबके के लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं