विज्ञापन

Nashik TCS scandal: शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छूआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

Nasik TCS Sexual Horresment Case: ट्रेनिंग के दौरान लोन ब्रांच का टीम लीडर रज़ा मेनन, जिसका ट्रेनिंग से कोई लेना-देना नहीं था, वह बार-बार ट्रेनिंग रूम में मेरे पास आता था और मेरी निजी जिंदगी के बारे में पूछता था. वह कहता था, "तुम्हारा पति बाहर रहता है, तो तुम सब कैसे मैनेज करती हो? तुम्हें डर नहीं लगता क्या? कुछ भी जरूरत हो तो मुझे बताया करो, मैं कभी भी मदद करूंगा."

Nashik TCS scandal: शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छूआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी
NASHIK VICTIM TESTIMONY- I HAVE BEEN INAPPROPRIATELY TOUCHED AND HINDU GODDESS ABUSES' (AI Generated Image)
  • नासिक TCS ब्रांच में नवविवाहिता ने अपने ट्रेनिंग लीडर और टीम लीडरों द्वारा लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
  • रज़ा मेमन ने व्यक्तिगत सवाल पूछकर और अश्लील टिप्पणियां करके पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है
  • आसिफ अंसारी और तौसीफ अत्तार ने बार-बार छेड़छाड़ की, अश्लील बातें की और पीड़िता को असहज किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

A Vitctim's Testimony: महाराष्ट्र के नासिक जिले में TCS कंपनी को लेकर रोज-रोज बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आई एक नवविवाहिता ने हैरतअंगेज खुलासा किया हैं, जो बताते हैं कि शीर्ष आईटी कंपनी के नासिक ब्रांच में क्या हो रहा था. नवविवाहिता ने आपबीती में पुलिस के सामने जो भी खुलासे किए है, वो एक कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वाली युवतियों के साथ हो रही वीभत्सता की कहानी बयां करते हैं. 

पीड़िता का दर्द उसकी जुबानी, मैं अपने सास-ससुर के साथ रहती हूं, मेरे पति काम के सिलसिले में पुणे में रहते हैं. मेरी शादी के बाद, 20 जून 2025 से मैं टीसीएस (TCS) नासिक शाखा में 'असोसिएट' के पद पर नौकरी कर रही हूं. 24 जून 2025 से मेरा तीन महीने का प्रशिक्षण शुरू हुआ था. मेरे ट्रेनिंग लीडर शाहरुख कुरैशी और जयेश गुंजाल थे. 

ट्रेनिंग के दौरान लोन ब्रांच का टीम लीडर रज़ा मेनन, जिसका ट्रेनिंग से कोई लेना-देना नहीं था, वह बार-बार ट्रेनिंग रूम में मेरे पास आता था और मेरी निजी जिंदगी के बारे में पूछता था. वह कहता था, "तुम्हारा पति बाहर रहता है, तो तुम सब कैसे मैनेज करती हो? तुम्हें डर नहीं लगता क्या? कुछ भी जरूरत हो तो मुझे बताया करो, मैं कभी भी मदद करूंगा."

ये भी पढ़ें-TCS केस नास‍िक: रजा रफीक ने भेजा मैसेज-'तुम मुझे पसंद हो, मेरी GF बन जाओ' मोबाइल ने उगला सच 

"तुम्हारी अभी शादी हुई, तुम हनीमून पर कहां-कहां गई थी?

बकौल पीड़िता, मेरी शादी को अभी एक ही महीना हुआ था, तब रज़ा कहता था, "तुम्हारी तो अभी शादी हुई है, तुम हनीमून पर कहां-कहां गई थी? वहां क्या-क्या किया था, कैसे किया था?"  जब वह ये सब बातें करता था, तब शाहरुख कुरैशी भी वहीं होता था और उसे बढ़ावा देता था. इशारे करते हुए शाहरुख मुझसे पूछता था कि तुम्हारी 'अरेंज मैरिज' है या 'लव मैरिज'?

"अगर तुम्हारी तुम्हारे पति से नहीं जमती, तो हमें बताओ"

उसी बीच रज़ा बोला, "अगर तुम्हारी तुम्हारे पति से नहीं जमती, तो हमें बताओ, हम तुम्हें सिखाएंगे कि क्या और कैसे करना है. तुम्हारे बहुत सारे बॉयफ्रेंड रहे होंगे, उन्हें छोड़कर तुमने शादी कैसे कर ली? अगर तुम्हारे बॉयफ्रेंड्स अभी भी तुम्हारे पीछे वो सब कर रहे होंगे जो पहले करते थे, और यह बात तुम्हारे घर वालों या पति को पता चली, तो क्या होगा? तुम क्या करोगी?"

रज़ा ने मेरा नाम 'प्लेयर' रखा था, मैं ऑफिस आती, वह मुझे 'प्लेयर' ही बुलाता था. काम में कोई दिक्कत होती और मैं शाहरुख को बताती, तो वह रज़ा को बुला लेता. तब रज़ा कहता, "क्या प्लेयर, तुझसे काम नहीं हो रहा क्या? नहीं हो रहा तो मुझे बता" वह अक्सर मेरे करीब आकर कहता, "तुम्हारा पति यहाँ क्यों नहीं आता? नई शादी हुई है फिर भी तुम्हें छोड़कर कैसे रहता है? अगर मैं होता तो तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाता, तुम्हारे पास ही रहता."

ये भी पढ़ें-नासिक TCS कांड: पीड़ित के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी पोती को माइग्रेन हुआ, काम पर हुई बेहोश 

"वह जानबूझकर मुझे छूता था, मेरा हाथ पकड़ लेता था"

सितंबर 2025 में मेरी ऑन-जॉब ट्रेनिंग (OGT) शुरू हुई और उसके बाद नियमित काम शुरू हुआ. उस समय मेरे टीम लीडर अतुल पांडे सर थे और हमारी टीम में 27 कर्मचारी थे. इसी दौरान, दूसरी टीम का एक कर्मचारी आसिफ अंसारी जगह न होने के बावजूद बार-बार मेरे बगल में आकर बैठता और करीब आने की कोशिश करता था. वह जानबूझकर मेरे शरीर को छूता था, मेरा हाथ पकड़ लेता था और कभी-कभी मेरी जांघ या कंधे पर हाथ रखता था, जिससे मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी."

"आसिफ अचानक आया और मुझे कसकर गले लगा लिया" 

एक बार उसने मेरे करीब आकर मेरे पेट और कमर को छुआ और कहा, "तुम्हारी तो जीरो फिगर है." एक बार जब मैं बाहर गैलरी (पैसेज) में खड़ी थी, तो आसिफ वहां आया और अचानक मुझे अश्लील तरीके से कसकर गले लगा लिया. मैंने उसे जोर से धक्का दिया और वहां से भाग गई. वह रोज बिना वजह मेरे पास आता और गंदे इशारे करके पूछता, "अंदर क्या पहना है और उसका साइज क्या है?" 

आसिफ बहुत ही गंदी और अश्लील बातें करता था. वह कहता था, "अगर तुम्हें मौका मिले, तो तुम किसके साथ करोगी? क्या मैं तुम्हें पसंद हूं? मुझे तुम बहुत पसंद हो." मैं बिना कोई जवाब दिए गुस्से में वहां से चली जाती थी। मेरी नई-नई नौकरी थी, इसलिए नौकरी जाने के डर से मैंने यह बात किसी को नहीं बताई और न ही कोई शिकायत की.

ये भी पढ़ें-'कॉर्पोरेट जिहाद' निकला तो जड़ तक जाएंगे, CM फडणवीस बोले- धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं, NCW टीम भी पहुंची नासिक

"क्या मैं तुम्हें पसंद नहीं? मैं तुम्हारे पति से ज्यादा हैंडसम हूं" 

आसिफ मुझे हमेशा गंदी नजर से देखता और कहता, "क्या मैं तुम्हें पसंद नहीं? मैं तुम्हारे पति से ज्यादा हैंडसम हूं, तुम मेरे साथ बाहर चलो, तुम्हारा पति यहां नहीं है, कुछ भी होगा तो किसी को पता नहीं चलेगा और तुम भी किसी को मत बताना." दोपहर में जब मैं खाना खाने जाती, तो वह समय देखकर मेरे बगल में आकर बैठ जाता और मेरी जांघ पर हाथ रखता था. वह कहता था, "जैसे तुम अपने पति के लिए खाना बनाती हो, वैसे मेरे लिए भी बनाकर लाया करो.शादी से पहले तुम्हारे बॉयफ्रेंड थे ही, तो एक और बॉयफ्रेंड बनाने में क्या हर्ज है? भले ही तुम्हारी शादी हो गई है, मुझे चलेगा.

"तुम्हारी जो भी शारीरिक जरूरतें होंगी, उन्हें मैं पूरा करूंगा"

आसिफ कहता, तुम्हारी जो भी शारीरिक जरूरतें होंगी, उन्हें मैं पूरा करूंगा." दिवाली के समय उसने मुझसे कहा, "दिवाली है, तो तुम साड़ी पहनकर आना, मुझे देखना है कि तुम कितनी हॉट और सेक्सी लगती हो." इन सब बातों से परेशान होकर मैंने उसे गुस्से में कह दिया कि मुझे यह सब पसंद नहीं है और तुम मेरे पास मत आया करो. उसने मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था, तो मैंने उसे 'अनफॉलो' कर दिया. उसने कहा कि मैं तुमसे संपर्क कैसे करूं? तब मैंने कहा कि जो भी बोलना है ऑफिस में बोला करो, फिर उसने मुझे लिंक्डइन पर मैसेज किया, लेकिन मैंने वहाँ भी उसे नजरअंदाज किया.

"तुम्हारे धर्म में औरतें बुर्का नहीं पहनतीं, इसलिए उनके साथ रेप होते हैं. तुम्हारे भगवान नंगे घूमते हैं, तुम्हें ऐसे भगवान कैसे पसंद आते हैं?" ऐसा बोलकर आसिफ ने मेरी और हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई. मकर संक्रांति के दिन जब मैं साड़ी पहनकर डेस्क पर काम कर रही थी, तब आसिफ बोला, "तुम्हारे ब्लाउज की डिजाइन बहुत अच्छी है, अगर इसकी डोरी (लेस) छोड़ दी जाए तो सब कुछ दिख जाएगा," मैंने उसे अनसुना कर दिया.

ये भी पढ़ें-TCS धर्मांतरण केस में फरार निदा खान के पति ने बता दी उसकी लोकेशन, पुलिस वहां पहुंची भी लेकिन बैरंग लौटी

"तुमने इंजीनियरिंग की है, तुम्हारी जगह यहां नहीं है"

फरवरी 2026 में मेरी शिफ्ट सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होती थी. इस दौरान तौसीफ अत्तार, जो मेरी टीम में नहीं था, फिर भी रोज मेरे डेस्क के पास आता और कुछ खाने को लाता. वह अश्लील बातें करते हुए कहता, "संतरे लाई हो क्या? छोटे लाई हो या बड़े? मुझे संतरे खाने को दो." वह गंदी नजरों से देखता था और अपना चेहरा मेरे चेहरे के एकदम करीब लाकर मेरे शरीर को अश्लील तरीके से छूता था. वह कहता था, "तुमने इंजीनियरिंग की है, तुम्हारी जगह यहां नहीं है, तुम बहुत आगे जाओगी. मैं तुम्हें डायलर का काम सिखाता हूँ."

"रज़ा के हाथ में मेरा पल्लू था. मैंने तुरंत खींच लिया'" 

मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के दिन मैं साड़ी पहनकर आई थी. जब मैं पेंट्री के सामने वाली लॉबी से जा रही थी, तो मुझे महसूस हुआ कि मेरा पल्लू (पदरा) किसी ने खींचा है. पीछे मुड़कर देखा तो रज़ा के हाथ में मेरा पल्लू था. मैंने तुरंत अपना पल्लू खींच लिया, तो उसने मेरी तरफ गंदी नजर से देखकर स्माइल दी. बाद में जब मैं काम कर रही थी, तब तौसीफ आया और मेरे चक्कर काटकर गंदी नजरों से देखते हुए बोला, "तुम बहुत सुंदर दिखती हो, इसीलिए तुम्हारे पति ने तुमसे शादी की है, उसे पता है कि तुम क्या माल हो." आधे घंटे बाद आसिफ आया और बोला, "अब मुझे समझ आया और दिख गया कि क्या-क्या अच्छा है." उसी दिन शफी शेख ने भी मेरे पास से तीन-चार बार चक्कर काटे और मुझे गंदी नजरों से देखते हुए गया.

शिफ्ट खत्म होने के बाद जब काम सीखने उसके तौसीफ के पास गई, तो सिखाने के बहाने गाल मेरे गाल से सटाता था, मेरे कंधे पर हाथ रखता था और मेरे हाथ और जांघ पर हाथ फेरता था. जब मैंने विरोध किया, तो उसने कहा, "तुम्हें आगे बढ़ना है न, तो क्या तुम्हें मेरा सिखाना पसंद नहीं आ रहा?" ऐसा कहकर वह और करीब आने की कोशिश करता था. 

ये भी पढ़ें-अशोक खरात को एक और झटका, पत्नी और करीबी की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर

"गलत तरीके से छूकर मेरा विनयभंग (छेड़छाड़) किया"

जून 2025 से मार्च 2026 के बीच टी.सी.एस. कंपनी, नासिक में नौकरी करते समय शाहरुख कुरैशी, रज़ा मेमन, आसिफ अंसारी, तौसीफ अत्तार और शफी शेख ने मेरा पीछा करके, अश्लील फब्तियां कसकर, गलत तरीके से छूकर और गंदी नजरों से देखकर मेरा विनयभंग (छेड़छाड़) किया है. साथ ही मेरे हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द कहकर मेरी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. इसलिए मेरी शाहरुख कुरैशी, रज़ा मेमन, आसिफ अंसारी, तौसीफ अत्तार और शफी शेख के खिलाफ कानूनी शिकायत है.

कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए सहती रही पीड़िता

उल्लेखनीय है नासिक TCS मामले में लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय महिला आयोग ने कंपनी में की डेढ़ घंटे तक सघन जांच की और कंपनी का कोना-कोना खंगाला, कंपनी में महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में जांच के दौरान नई जानकारियां सामने आई. कैंसर से जूझ रहे पिता की कीमोथेरेपी और दवाइयों के खर्च के लिए एक महिला कर्मचारी को पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अपमानित किया गया, जिसे वह अपने पिता के इलाज के लिए सहती रही.

पीड़िता ने बताया कि बीमारी के कारण पिता बिस्तर पर थे और घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि खाने तक के लाले पड़े थे. परिवार की भूख मिटाने के लिए पीड़िता यह सब सहने को मजबूर थी. दूसरी पीड़िता पर भी पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. सूत्रों का दावा है कि नौकरी बचाने के दबाव में उसे धर्मांतरण के छिपे हुए एजेंडे का शिकार बनाया गया. 

TCS कंपनी जाकर आयोग ने डेढ़ घंटे तक पूछताछ की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़ित युवतियों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनने के बाद आयोग की टीम ने रविवार को टीसीएस कंपनी जाकर करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था, कार्य विभाग, कैंटीन और वेटिंग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया गया. सोमवार को तीसरा दिन है जब महिला आयोग इस मामले की जांच जारी रखेगा ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें-TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का मामला, अश्विन से मुस्तफा शख्स बना तो मच गया बवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com