विज्ञापन

सुनसान रास्ता और हादसा, फोन की बैटरी खत्म- नागपुर में लॉ यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Nagpur News: खाई में वे चाहकर भी किसी को बुला नहीं पाए. सुनसान जगह होने के कारण उनकी आवाज भी किसी ने नहीं सुनी. जब छात्र रात भर हॉस्टल नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की गई. गुरुवार सुबह एक राहगीर ने खाई में शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया.

सुनसान रास्ता और हादसा, फोन की बैटरी खत्म- नागपुर में लॉ यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
नागपुर में दो लॉ छात्रों की खाई में गिरने से मौत.
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की बाइक फिसलने से खाई में गिरने के कारण दर्दनाक मौत हुई
  • दोनों छात्र कच्चे और सुनसान रास्ते पर हादसे का शिकार हो गए. किसी को उनके वहां होने का पता नहीं चला
  • एक छात्र का मोबाइल होटल में छूटा था और दूसरे की बैटरी खत्म होने से वे किसी से संपर्क नहीं कर पाए
मुंबई:

महाराष्ट्र के नागपुर लॉ यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. दोनों छात्र कच्चे रास्ते और अंधेरे सन्नाटे के बीच रातभर खाई में तड़पते रहे. किसी को उनके वहां होने की भनक तक नहीं लगी. दोनों के शव सुबह खाई में मिले. दोनों लड़के बाइक फिसलने की वजह से खाई में जा गिरे थे. समय पर इलाज न मिलने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया.

खाई में गिरी बाइक, किसी ने आवाज तक नहीं सुनी

दोनों मृतक छात्र नागपुर स्थित महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी MNLU के थे. सक्षम बंसोड और आर्यन सोनटक्के की उम्र 20 साल थी. सक्षम के पिता वर्धा में सिविल जज हैं, जबकि आर्यन के पिता एक वकील हैं. बुधवार रात दोनों छात्र बाहर खाना खाने गए थे. लौटते समय यूनिवर्सिटी के पीछे वाले कच्चे और खतरनाक रास्ते पर उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे सीधे खाई में जा गिरे.

Latest and Breaking News on NDTV

एक मोबाइल होटल में छूटा, दूसरे की बैटरी खत्म

घटनास्थल बेहद सुनसान था, इसलिए किसी को हादसे की भनक नहीं लगी. इसके अलावा, एक छात्र का फोन होटल में छूट गया था और दूसरे की बैटरी खत्म हो गई थी, जिससे वे किसी से संपर्क नहीं कर पाए. अंधेरे और कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने की वजह से दोनों गहरी खाई में जा गिरे. समय पर मदद न मिलने की वजह से उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

खाई में तड़पकर तोड़ा दम

खाई में वे चाहकर भी किसी को बुला नहीं पाए. सुनसान जगह होने के कारण उनकी आवाज भी किसी ने नहीं सुनी. जब छात्र रात भर हॉस्टल नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की गई. गुरुवार सुबह एक राहगीर ने खाई में शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- 'सायरन बजाया तो लोग हटे क्यों नहीं', 5 लोगों को थार से कुचलने वाले बीजेपी विधायक के बेटे का वीडियो वायरल


 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Nagpur Law Students Death, Law Students Accident, Bike Accident, Nagpur Law University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com