विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2018

कपूर परिवार ने लिया 70 साल पुराने RK स्टूडियो को बेचने का फ़ैसला, ये है वजह

मुंबई के मशहूर आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेचने का फ़ैसला किया है. शो मैन के नाम से मशहूर फ़िल्मकार राज कपूर ने अपनी ज़्यदातार फ़िल्मों की शूटिंग क़रीब 2 एकड़ में बने इसी स्टूडियो में की थी.

कपूर परिवार ने लिया 70 साल पुराने RK स्टूडियो को बेचने का फ़ैसला, ये है वजह
मुंबई के मशहूर आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेचने का फ़ैसला किया है
  • मुंबई के मशहूर आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेचने का फ़ैसला किया है
  • राज कपूर ने अपनी ज़्यदातार फ़िल्मों की शूटिंग इसी स्टूडियो में की थी
  • 70 साल पुराने स्टूडियो से ज़्यादा आमदनी नहीं हो रही थी.
मुंबई: मुंबई के मशहूर आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेचने का फ़ैसला किया है. शो मैन के नाम से मशहूर फ़िल्मकार राज कपूर ने अपनी ज़्यदातार फ़िल्मों की शूटिंग क़रीब 2 एकड़ में बने इसी स्टूडियो में की थी. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शानदार फिल्मों में शामिल आवारा, श्री 420, मेरा नाम जोकर और बॉबी के साथ कई और फ़िल्मों की शूटिंग यहां हुई थी. मुंबई के चैंबूर में बने 70 साल पुराने स्टूडियो से ज़्यादा आमदनी नहीं हो रही थी. पिछले साल आरके स्टूडियो में एक रियेलिटी शो की शूटिंग के दौरान आग लग गई थी. 

रक्षा बंधन पर तैमूर अली खान के छूटे पसीने, बहनों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहे...देखें Photo

रिपोर्ट्स के मुताबिक आग के चलते अभिनेत्रियों के कॉस्टूयम्स, ज्वैलरी, मेरा नाम जोकर का क्लोन मास्क, जिस देश में गंगा बहती है की बंदूकें और आवारा, संगम और बॉबी में इस्तेमाल हुआ ग्रैंड पियानो भी जल गया था. परिवार से जुड़ी करीना कपूर खान ने कहा है कि उनके दादा राज कपूर द्वारा बनाए गए इस स्टूडियो से उनकी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं. करीना ने कहा, "मुझे पूरी बात पता नहीं है कि सच में क्या हो रहा है. मेरी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं है और मैं पिछले चार-पांच दिन से अपने पिता से नहीं मिली हूं, लेकिन, निश्चित ही, हम सब इन्हीं गलियारों में पलकर बड़े हुए हैं."

जाह्नवी कपूर पहली बार बनीं शो स्टॉपर, लेकिन उससे पहले वायरल हो गया ये Funny Video

करीना ने यहां लैक्मे फैशन वीक से इतर कहा, "मुझे लगता है कि शायद परिवार ने इस बारे में फैसला किया है. तो, अब यह मेरे पिता और उनके भाइयों पर है. अगर उन्होंने यही तय किया है तो यही सही." 70 साल पुराने दो एकड़ में फैले आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला कपूर परिवार के लिए भी कठिन रहा है. लेकिन, बीते साल आग लगने की घटना में स्टूडियो का एक हिस्सा तबाह हो गया और अब इसे फिर से बनाना आर्थिक रूप से सही नहीं माना जा रहा है.

बॉलीवुड के इस एक्टर ने जुटा डाले इतने करोड़ रुपए, केरल के बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद

परिवार की तरफ से अभिनेता ऋषि कपूर ने मुंबई मिरर को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि शुरू में उन लोगों ने इस स्टूडियो को स्टेट आफ द आर्ट प्रौद्योगिकी के साथ फिर से बनाने पर विचार किया, लेकिन पाया कि स्टूडियो को फिर से बनाने में होने वाला निवेश इतना राजस्व नहीं पैदा करेगा कि इसे चलाते रहा जा सके. उन्होंने इसे ठंडे दिमाग से सोच समझकर लिया गया फैसला बताया. फिल्म प्रोडक्शन कंपनी आर.के.फिल्म्स के मुख्यालय आर.के. स्टूडियो का निर्माण 1948 में किया गया था और इसका नाम महान शोमैन राजकपूर के नाम पर रखा गया था. (इनपुट एजेंसी से)


VIDEO: NDTV और टाटा स्काई की मुहिम से जुड़े गायिका कनिका कपूर
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RK Studio, Mumbai, Kapoor Family, Rishi Kapoor, RK Studio For Sell
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com