विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2021

मुंबई में 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कोरोना से मौतों का सिलसिला, एक दिन में COVID-19 से 2 मौत

Mumbai COVID-19 Cases: मुंबई में पिछले हफ्ते तक रोजाना 1,000 के करीब नए मामले दर्ज किए जा रहे थे. सोमवार को मुंबई में 855 नए मामले दर्ज किए गए थे और चार लोगों की मौत हुई थी. 

मुंबई में 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कोरोना से मौतों का सिलसिला, एक दिन में COVID-19 से 2 मौत
COVID-19 Cases in Mumbai: मंगलवार को मुंबई में 903 लोग कोरोना से ठीक हुए (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इस बीच, राजधानी मुंबई में COVID-19 से मंगलवार को सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है. यह पिछले 10 महीने में मौत का सबसे कम आंकड़ा है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने यह बात कही. मुंबई में कोरोना महामारी की वजह से अब तक 11,476 मरीज़ों की मौत हुई है. मंगलवार को राजधानी में 849 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,27,619 हो गई है. 

मुंबई में पिछले हफ्ते तक रोजाना 1,000 के करीब नए मामले दर्ज किए जा रहे थे. सोमवार को मुंबई में 855 नए मामले दर्ज किए गए थे और चार लोगों की मौत हुई थी. 

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को कोरोना से मौत का आंकड़ा पिछले साल अप्रैल के बाद से सबसे कम है. उन्होंने कहा कि महामारी से रोजाना होने वाली मौतों के आंकड़े में इस साल की शुरुआत से गिरावट दर्ज की जा रही है. अब यह 3 से 11 के बीच रह गई है. 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई में 903 लोग कोरोना से ठीक हुए. इसी के साथ ठीक होने की संख्या बढ़कर 3,05,639 हो गई, जो कि कुल मामलों का करीब 93 प्रतिशत है. शहर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 9,633 है. 

टेस्टिंग की बात की जाए तो मुंबई में पिछले 24 घंटे में 18,469 नमूनों का परीक्षण किया गया. इसके साथ ही कुल कोरोना जांचों का आंकड़ा बढ़कर 33,10,190 हो गया. 

वीडियो: कोरोना पर काबू के लिए नए नियम, रात 11 के बाद बेवजह घूमने की अनुमति नहीं

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Corona Cases Update, Corona Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com