विज्ञापन

मुंबई पुलिस को लगा चूना: थाने से वायरलेस उड़ा ले गया चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस 

मुंबई में एक शातिर चोर ने चौकी से ही वायरलेस सेट चोरी कर लिया है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.  

मुंबई पुलिस को लगा चूना: थाने से वायरलेस उड़ा ले गया चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस 
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी चोर.

महाराष्ट्र में अपराधियों को पकड़ने वाली मुंबई पुलिस के साथ कांड हो गया. एक शातिर चोर पुल‍िस के वायरलेस सेट पर हाथ साफ कर फरार हो गया. घटना समाने आने के बाद हड़कंप मच गया और पुल‍िस अलर्ट हुई. हैरानी वाली बात यह भी है क‍ि मुंबई के बेहद भीड़भाड़ वाले वीपी रोड पुलिस थाने की 'दो टाकी' पुलिस चौकी से यह वारदात हुई है. अब पुलिस चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है. 

चौके के अंदर से चोरी हुआ वायरलेस 

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस का सरकारी वॉकी-टॉकी (वायरलेस सेट) दो टाकी चौकी के अंदर चार्जिंग पर लगा था. इस दौरान एक‍ अज्ञात चोर ने बड़ी ही चालाकी से पुलिस चौकी के अंदर प्रवेश किया और चार्जिंग पर लगा वायरलेस सेट लेकर रफूचक्कर हो गया. कुछ देर बाद घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को लगी तो सबके पसीने छूट गए. 

पुलिस चौकी के अंदर से ही इस तरह वायरलेस सेट चोरी होने की जानकारी लगते ही मुंबई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. तत्‍काल वीपी रोड पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश में सघन अभियान शुरू किया गया. हालांकि, चोर के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं लग सकी.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

अब पुलिस घटना स्‍थल के आसपास के इलाके और चौकी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है. सीसीटीवी में कैद चोर की तस्वीर पुलिस ने संबंधित थानों समेत अपने मुखबिरों को भेज दी है. पुल‍िस का कहना है क‍ि जल्‍द ही आरोपी को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

बंगले में घुसा चोर खिड़की की ग्रिल में घुसा, लोगों ने बरसाए डंडे, अमेरिका में रहता है मालिक

ASI ने भागते बाइक सवार को पीछा कर पकड़ा, इसी बीच वायरलेस हैंडसेट ले उड़ा चोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Mumbai Crime, Mumbai News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com