विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का 'कत्ल-ए-आम', बने 21 साल के टी20 इतिहास के सबसे पावरफुल बल्लेबाज, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

भारतीय बल्लेबाजी शुरू होते ही अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा की ऐसी सुनामी आई कि पूरे विश्व जगत सहम गया. और ऐसा रिकॉर्ड अभिषेक ने बनाया कि सब अभिभूत रह गए

अभिषेक शर्मा का 'कत्ल-ए-आम', बने 21 साल के टी20 इतिहास के सबसे पावरफुल बल्लेबाज, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने मदहोश कर दिया
source: X

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को जिसने भी अभिषेक शर्मा की 'लाइव सुनामी' नहीं देखी, उसने कुछ भी नहीं देखा! अब भला रीप्ले में वह रोमांच कहां. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला क्या थमामा, मानो उसने अपने संहार का न्योता अभिषेक शर्मा को दे दिया है. पहले ही मैच से पकड़ी प्रचंड फॉर्म को अगले स्तर पर पहुंचाते हुए अभिषेक  शर्मा का बल्ला मानो गदा बन गया! और इस लेफ्टी बल्लेबाज ने बल्ले से ऐसा कहर मचाया तो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के करीब 21 साल में पहले कभी नहीं हुआ. जी हां, अभिषेक शर्मा वीरवार को पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  बन गए. अभिषेक ने पावर-प्ले में अफगानी बॉलरों की बुरी तरह बखिया उधेड़ते हुए पावर प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए. जहां ज्यादातर दोनों ओपनर मिलकर ये स्कोर करते हैं, अभिषेक ने अकेले यह कारनाा कर डाला. अभिषेक से यह  कारनामा एसोसिएट्स देश के भारतीय मूल के पुर्तागल के कुलदीप घोलिया के नाम पर था. उन्होंने 2023 में माल्टा के खिलाफ 25 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए थे. चलिए आप इस मामले में इतिहास के टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम जान लें

रन

गेंद

बल्लेबाज

बनाम

जगह

साल

76*

22

अभिषेक शर्मा (भारत)

अफगानिस्तान

दिल्ली

2026

74*

25

कुलदीप घोलिया (पुर्तगाल)

माल्टा

जिब्राल्टर

2023

73*

22

ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग

2024

73*

21

विंटले बर्टन (सर्बिया)

बुल्गारिया

सोफिया

2022

68*

28

जॉर्ज मुन्सी (स्कॉटलैंड)

ऑस्ट्रिया

एडिनबर्ग

2023

बाउंड्रियों का लगा मेला, यह भी एक रिकॉर्ड है!

अभिषेक शुरुआत 6ओवरों के बाद 76 पर थे, तो संजू सैमसन ने सिर्फ 24 ही रन बनाए थे. जहां अभिषेक के रन हैरान कर रहे थे, तो वहीं इनमें बाउंड्रियों की संख्या और भी चौंकाने वाली थी. इस दौरान अभिषेक ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए. मतलब पावर-प्ले के 76 रनों से 72 रन सिर्फ और  सिर्फ बाउंड्रियों से ही आए. और ऐसा भी इतिहास में पहले कभी नहीं ही हुआ होगा, जब किसी बल्लेबाज ने शुरआती 6 ओवरों में 72 रन सिर्फ और सिर्फ चौकों और छक्कों से ही बना दिए हों.

यह स्ट्राइक रेट बहुत ही बवाली है!

जब रन 22 गेंदों पर 76 आएं, तो मैदान पर बल्ला कैसी आग लगा रहा होगा, यह आप बहुत ही अच्छी तरह समझ सकते हैं. स्ट्राइक-रेट कैसा रहा होगा,यह सोचकर ही बॉलर कांप जाएंगे. और अभिषेक ने पावर-प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में 345.45 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की. आप ही बताएं कि बॉलर जाएं तो कहां जाएं. बहरहाल,  पावर-प्ले का यह स्ट्राइक-रेट भी अपने आप में इतना बवाली है, शायद ही पहले कभी शुरुआती 6 ओवरों में बना हो. 

RASHID KHAN EXCLUSIVE ON NDTV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 2026, Afghanistan Vs India 09/17/2026 Afin09172026273950, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com