विज्ञापन

मुंबई: पहले महिला को पीटा फिर खिलाया खाना, दादर रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल

दादर रेलवे स्टेशन पर एक पुरुष का महिला को पीटने का वीडियो सामने आया है. मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुंबई: पहले महिला को पीटा फिर खिलाया खाना, दादर रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल
दादर रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
NDTV

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी को महिला के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें घटना से जुड़ी कई अन्य जानकारी सामने आई हैं. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच जारी है और फिलहाल किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं.

मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे पुरुष और महिला कोई और नहीं बल्कि पति-पत्नी हैं. सीसीटीवी फुटेज  अनुसार महिला पहले रेलवे ट्रैक पर उतरी थी. इसके बाद पुरुष भी ट्रैक पर गया, जहां दोनों के बीच मारपीट हुई और वह महिला को रेलवे ट्रैक एरिया से बाहर की ओर ले आया. जांच अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही मारपीट उस दौरान की है, जब पुरुष महिला को ट्रैक से वापस लाने की कोशिश कर रहा था.हालांकि, घटना का सही क्रम और मकसद अभी भी वेरिफाई किया जा रहा है.

घटना के बाद दोनों साथ दिखाई दिए

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों स्टेशन परिसर के भीतर नॉर्मल तरीके से बात करते हुए दिखाई दिए. जांच में यह भी सामने आया कि पुरुष ने महिला के लिए खाना खरीदा था और दोनों कुछ समय तक साथ रहे. बाद में उसने महिला को नांदेड़ जाने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस में सवार होने में भी मदद की.

अभी तक दर्ज नहीं हुई कोई शिकायत

मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक महिला ने इस संबंध में न तो पुलिस से संपर्क किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है.  शुरुआती जांच में ऐसा कोई स्पष्ट कॉग्निजेबल अपराध सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके. इसी वजह से फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

पुलिस ने साफ किया है कि जांच अभी भी चल रही है, और वे मामले पर नजर रख रहे हैं. अगर कोई नया सबूत सामने आता है या महिला शिकायत लेकर सामने आती है, तो जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी दोनों लोगों की पहचान भी वेरिफाई कर रहे हैं और कोई भी आखिरी नतीजा निकालने से पहले घटनाओं का पूरा क्रम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  मंदिर की छत पर महंत का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, फिर ग्रामीणों ने गंगाजल से धोया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai News, Mumbai Crime News, Dadar Railway Station, Dadar Railway Accident Cctv Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com