विज्ञापन

कुर्ला में महिला को बेडशीट में लपेटकर अस्पताल ले जाना पड़ा, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

मुंबई के कुर्ला स्थित डॉ. आनंदीबाई जोशी मैटरनिटी होम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रसव के बाद एक महिला को बेडशीट में लपेटकर अस्पताल ले जाते देखा जा सकता है.

कुर्ला के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
IANS

मुंबई के कुर्ला इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेल बाजार स्थित डॉ. आनंदीबाई जोशी मैटरनिटी होम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बच्चे के जन्म के बाद एक महिला को बेडशीट में लपेटकर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है.

'महिला को बेडशीट पर लपेटकर अस्पताल ले जाना पड़ा' 

परिवार का कहना है कि महिला की डिलीवरी घर पर हुई थी. प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल डॉक्टरों से मदद की मांग की. परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे. उनका कहना है कि मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें महिला को बेडशीट में लपेटकर अस्पताल ले जाना पड़ा.

'पुलिस ने भी नहीं की मदद'

परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों से सहायता नहीं मिलने के बाद वे मदद के लिए पास के पुलिस चौकी भी पहुंचे. उनका आरोप है कि वहां भी उन्हें वैसी मदद नहीं मिली, जैसी आपात स्थिति में अपेक्षित थी.

परिजनों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है. जहां वो शिकायत कर रहे हैं कि डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं, उनका कहना है कि उन्हें अब किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं चाहिए, बल्कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. परिवार ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कनाडा में पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कॉन्सर्ट से लौट रहे थे तभी बनाया निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Crime News, Crime News Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com