पूत कपूत सुने हैं, पर न माता सुनी कुमाता... दुर्गा चालिसा में जब यह लाइन आती है तो इसे हम मन से स्वीकार करते हैं, इसे पूरी तरह सच मानते हैं. लेकिन अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इसपर सवाल उठा दिया है. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक मां पर बच्चों की देखरेख में घोर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं. आरोप है कि यह मां क्रूज पर बैठकर बहामास में छुट्टियां मनाने जाने के लिए अपने चार बच्चों को घर में अकेला छोड़ गई थी. इन बच्चों में 2 महीने और 2 साल के बच्चे भी शामिल हैं.
जब कोर्ट में आरोप पढ़ रही थी जज, उनका गला भी भर आया
ABC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस मां का नाम नताली बेलिजेयर है और उसकी उम्र 29 साल है. नताली की गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार, शनिवार को अधिकारियों को उसके घर पहुंचने पर वे चार बच्चे मिले. पुलिस को कॉल करने वाला नताली बेलिजेयर का पति है, जिनका नाम लेथर बाजिल है. 2 साल की बेटी दोनों की है जबकि बाकि के तीन बच्चे नताली के पहले पति से हैं.
कोर्ट डॉक्यूमेंट के अनुसार, लेथर बािल ने 911 पर पुलिस को कॉल क्योंकि उन्हें नताली के घर पर अपनी 2 महीने की बेटी बिना किसी देखरेख के, अपने तीन भाई-बहनों के साथ मिली. लेथर ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उसने WhatsApp पर नताली की एक पोस्ट देखी, जिसमें क्रूज टिकट दिख रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि नताली के पास बहामास जाने वाले तीन दिन के क्रूज का टिकट था, जो 25 सितंबर को रवाना होने वाला था.
Mother sobs in court after leaving her four children at home alone, including an infant, so she could go on a Carnival cruise.
— Collin Rugg (@CollinRugg) September 29, 2026
29-year-old Nathalie Belizaire was arrested for leaving her children at home so she could go on a four-day cruise to the Bahamas.
Police say they… pic.twitter.com/ypQ4C9sk3C
बाथरूम में मिले चारों बच्चे
पति ने बताया कि जब उसने पिछली बार 24 सितंबर को नताली से बात की थी, तो नताली ने उनसे कहा था कि वह बच्चों को उनकी परदादी के पास छोड़ने जा रही है. परदादी ने भी पुलिस को बताया कि नताली ने कहा था कि वह बच्चों को उनके पास छोड़ेंगी क्योंकि वह शहर से बाहर जा रही हैं. लेकिन वह बच्चों को कभी वहां छोड़ने नहीं आईं. पति के अनुसार शनिवार को जब वह नताली के घर गए और उन्होंने खिड़की के परदों के बीच से टीवी चालू देखा और घर के अंदर बच्चों की आवाज सुनी, तो उन्होंने 911 पर फोन किया. पुलिस डॉक्यूमेंट के अनुसार, मौके पर पहुंचे अधिकारियों को चारों बच्चे एक बाथरूम में एक साथ छिपे हुए मिले. नताली को बहामास से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर मामला चल रहा है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में वजन घटाने की नकली दवाई बेच रहे थे दो भारतीय, चीन से करते थे तस्करी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं