विज्ञापन

मुहर्रम जहर केस: बदला लेने को फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो 'जहर', गेस्ट हाउस में बैठकर बना रहा था कैप्सूल

मुंबई के भायखळा में मुहर्रम जुलूस के दौरान सामूहिक हत्याकांड (मास पॉइजनिंग) की साजिश रचने वाले आरोपी फैयाज प्रेमजी ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. ख्वाजा शिया समुदाय के चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए आरोपी ने इंदौर के सप्लायर से ऑनलाइन 40 किलो खतरनाक 'जिंक फॉस्फाइड' जहर और खाली कैप्सूल मंगवाए थे,

मुहर्रम जहर केस: बदला लेने को फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो 'जहर', गेस्ट हाउस में बैठकर बना रहा था कैप्सूल

मुंबई के भायखला में मुहर्रम जुलूस के दौरान सामूहिक हत्याकांड (मास पॉइजनिंग) की खौफनाक साजिश रचने वाले आरोपी फैयाज प्रेमजी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने मध्य प्रदेश के इंदौर से ऑनलाइन माध्यम से 40 किलोग्राम से अधिक खतरनाक जहर 'जिंक फॉस्फाइड' और हजारों खाली कैप्सूल मंगवाए थे. पूछताछ में यह भी साफ हुआ है कि इस खौफनाक कदम के पीछे ख्वाजा शिया समुदाय के चुनाव में मिली करारी शिकस्त और समाज के नेताओं से पुरानी रंजिश थी. मामले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, आरोपी के शातिराना नेटवर्क और उसकी तैयारियों को लेकर बड़े तथ्य सामने आ रहे हैं.

चुनाव में हार और पुरानी रंजिश बनी बड़ी वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी फैयाज प्रेमजी के मन में अपने ही समुदाय के प्रति गहरा आक्रोश भरा हुआ था. उसने इससे पहले ख्वाजा शिया समुदाय (जमात) का चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था.

इस हार को फैयाज बर्दाश्त नहीं कर पाया और समाज के मौजूदा नेताओं से उसका टकराव लगातार बढ़ता गया. जमात के नेताओं के साथ हुए पिछले विवादों और पुरानी रंजिश ने उसके भीतर बदले की आग को और भड़का दिया.

इसी का बदला लेने के लिए उसने मुहर्रम के पवित्र मौके को चुना, ताकि वह एक बड़े जनसमूह को अपना शिकार बना सके.

इंदौर से मंगवाया था 40 किलो 'चूहे मारने का जहर'

तफ्तीश में यह साफ हो गया है कि इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से पूरी प्लानिंग की थी. पुलिस जांच के मुताबिक, आमतौर पर चूहे मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले अत्यधिक जहरीले केमिकल 'जिंक फॉस्फाइड' की एक बड़ी खेप मध्य प्रदेश से ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाई गई थी. आरोपी फैयाज प्रेमजी ने इंदौर के एक केमिकल सप्लायर से संपर्क कर 40 किलोग्राम से अधिक जिंक फॉस्फाइड मुंबई मंगवाया था, जो कई इंसानी जानें लेने के लिए काफी था.
ये भी पढ़ें: जिंक फॉस्फाइड क्या है? जिसके जहरीले कैप्सूल मुंबई के मुहर्रम जुलूस में बांटे गए

खाली कैप्सूल और केमिकल पर खर्च किए ₹45 हजार

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने केवल जहर ही नहीं खरीदा, बल्कि उसे लोगों तक आसानी से पहुंचाने का तरीका भी ढूंढ निकाला था.

जहर को दवा की तरह बांटने के लिए उसने इंदौर के ही एक अन्य सप्लायर से भारी मात्रा में खाली कैप्सूल खरीदे थे. वह मुंबई के एक गेस्ट हाउस में बैठकर इन खाली कैप्सूलों में खतरनाक जिंक फॉस्फाइड पाउडर भर रहा था.

इस पूरी तैयारी के लिए उसने अपनी जेब से करीब 45,000 रुपये खर्च किए थे, जिसमें से ₹15,000 जहरीले केमिकल के लिए और ₹30,000 खाली कैप्सूल खरीदने के लिए दिए गए थे.

कमर्शियल डील के जरिए हुई डिलीवरी, पुलिस खंगाल रही पूरी सप्लाई चेन

इस बड़े खुलासे के बाद मुंबई पुलिस अब इस पूरे मामले की बैकवर्ड लिंकेज और वित्तीय कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है. पुलिस की टीमें आरोपी द्वारा किए गए ऑनलाइन पेमेंट और कूरियर डिलीवरी के रिकॉर्ड्स के जरिए पूरी सप्लाई चेन की कड़ाई से जांच कर रही हैं. हालांकि, शुरुआती तफ्तीश में राहत की बात यह सामने आई है कि जिन सप्लायर्स से यह सामान खरीदा गया था, उन्हें फैयाज प्रेमजी के इन खतरनाक और आपराधिक इरादों की कोई भनक नहीं थी. यह पूरी खरीदारी एक सामान्य कमर्शियल डील (व्यावसायिक लेनदेन) के तहत दिखाई गई थी, जिसके चलते किसी को शक नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें: मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में BBA ग्रेजुएट ने इम्यूनिटी बूस्टर बताकर बांटा जहर! कहां से लाया 14,900 कैप्सूल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Maharasashtra Crime, Muharram, Mumbai Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com