विज्ञापन

ग्लैमर की आड़ में ड्रग्स का धंधा! बैंकॉक से मुंबई लौटी मॉडल के बैग में मिला 11 करोड़ से ज्यादा का गांजा

मॉडल हर्षा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से उसे ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है.

ग्लैमर की आड़ में ड्रग्स का धंधा! बैंकॉक से मुंबई लौटी मॉडल के बैग में मिला 11 करोड़ से ज्यादा का गांजा
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग ला रही मॉडल गिरफ्तार.
  • बैंकॉक से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची 28 साल की मॉडल हर्षा सनी के बैग से गांजा बरामद किया गया
  • कस्टम विभाग ने बैग की तलाशी में 12 वैक्यूम-सील प्लास्टिक पैकेट में हाई क्वालिटी हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया
  • गिरफ्तार हर्षा सनी 2025 के मिसेस केरल ब्यूटी पेजेंट की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं
मुंबई:

बैंकॉक से एक फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसमें से एक 28 साल की ग्लैमरस मॉडल बाहर निकली. हाथ में एक ट्रॉली बैग था. उसकी गतिविधि कुछ संदिग्ध लगी तो कस्टम विभाग ने उसकी और उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली. बैग में वैक्यूम-सील किए गए 12 प्लास्टिक के पैकेट मिले. जांच करने पर पता चला कि ये तो हाई क्वालिटी के ड्रग्स हैं.

मॉडल के पास से मिले 11.82 करोड़ के ड्रग्स

ग्लैमर की आड़ में चल रहे ड्रग्स के काले धंधे का भंडाफोड़ मुंबई एयरपोर्ट कस्टम विभाग ने किया. एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और कस्टम विभाग ने जॉइंट कार्रवाई में बैंकॉक से लौटी एक मॉडल हर्षा सनी को गिरफ्तार कर लिया. मॉडल के पास से हाई क्वालिटी 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद हुआ. जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 11.82 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

मिसेस केरल ब्यूटी पेजेंट की कंटेस्टेंट बैंकॉक से लाई गांजा

हैरानी की बात यह है कि जिस महिला के पास से करोड़ों रुपये के ड्रग्स पकड़े गए हैं वह 2025 में आयोजित 'मिसेस केरल' ब्यूटी पेजेंट की कंटेस्टेंट रह चुकी है. वह एक कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करती थी. उसे नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है.

मॉडल के बैग में मिला 11 किलो सो ज्यादा गांजा

मॉडल ने ड्रग्स के पैकेट अपने ट्रॉली बैग में छिपाए थे. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि हर्षा सनी 10 और 11 जून की दरमियानी रात बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट (TG-351) के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थी. अधिकारियों को उसका व्यवहार कुछ संदिग्ध लगा. जिसके बाद उन्होंने मॉडल के ट्रॉली बैग की तलाशी ली. बैग में वैक्यूम-सील किए गए 12 प्लास्टिक के पैकेट मिले. एनडीपीएस (NDPS) टेस्ट किट से जांच करने पर उसमें हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई. ये गांजा 11 किलो से ज्यादा था. मॉडल हर्षा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से उसे ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

गांजा की कीमत 11 करोड़ 82 लाख

मुंबई कस्टम्स के अधिकारी ने बताया की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आने वाली एक महिला पर शक हुआ. अधिकारियों ने महिला के ट्रॉली बैग के सामान की गहन जांच की. उसमें 12 वैक्यूम सील्ड ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पैकेट मिले, जिसमे 11.824 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) था. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 करोड़ 82 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें- 'सेक्स पार्टी' और फिर ब्लैकमेलिंग... अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय मूल के कारोबारी महेंदर मखीजानी की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Airport, Mumbai Airport Drugs, Model Arrested For Drug Trafficking, Mumbai Custom Department, Mumbai Drugs Seized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com