विज्ञापन

दाऊद का खास, इंटरपोल का वांटेड... कौन हैं अख्तर मर्चेंट, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

इंटरपोल की वेबसाइट पर वांटेड अपराधियों की सूची में अख्तर मर्चेंट का नाम छठे नंबर पर है. वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खास है. उसे आज दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया.

दाऊद का खास, इंटरपोल का वांटेड... कौन हैं अख्तर मर्चेंट, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
दाऊद इब्राहिम के खास अख्तर मर्चेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है.
NDTV
दिल्ली/मुंबई:

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खास अख्तर मर्चेंट को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. अख्तर मर्चेंट 3 साल से फरार चल रहा था. उस पर 2023 के काशीमीरा बेकरी फायरिंग का आरोप है. इस मामले में वह वांटेड था. इंटरपोल की वाटेंड लिस्ट में भी उसका नाम शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार इंटरपोल की सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार किया. वो विदेश से भारत लौटा ही था, तभी दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ्तारी हुई. 

मुंबई की काशीमीरा पुलिस को 2023 से इस आरोपी की तलाश थी. उस पर रंगदारी और बेकरी पर फायरिंग करने का आरोप है. दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद अब कल अख्तर मर्चेंट को मीरा-भाईंदर लाया जाएगा.

पप्पू पेजर भी था साजिश में शामिल, पिछले साल हुआ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में काशीमीरा इलाके की 'इटेनॅशनल बेकरी' में हुई फायरिंग के मामले में अख्तर मर्चेंट और पप्पू पेजर मुख्य साजिशकर्ता थे. क्राइम ब्रांच ने पप्पू पेजर को पिछले साल ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अख्तर मर्चेंट तब से फरार चल रहा था.
जांच में यह बात सामने आई थी कि मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में रहने वाले गुटखा विक्रेता बाबू से रंगदारी वसूलने के लिए उसे फोन किया गया था.

रंगदारी नहीं देने पर बेकरी पर की थी फायरिंग

रंगदारी न देने पर बाबू की बेकरी में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में काशीमीरा पुलिस स्टेशन में FIR क्रमांक 700/2023 दर्ज है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 307, 384, 120(B), 34, आर्म्स एक्ट के साथ-साथ मकोका के तहत भी कार्रवाई की है.

क्राइम ब्रांच को इंटरपोल से मिली थी अख्तर के विदेश में होने की जानकारी

मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच को इंटरपोल के जरिए अख्तर मर्चेंट के विदेश में होने की पुख्ता जानकारी मिली थी. 
इसके बाद से ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उस पर कड़ी नजर रखी जा रही थी और भारत में कदम रखते ही उसे पकड़ लिया गया. कल अख्तर मर्चेंट को मीरा-भाईंदर लाया जाएगा, जहां पुलिस उससे आगे की पूछताछ करेगी. इंटरपोल की वेबसाइट पर वांटेड अपराधियों की सूची में अख्तर मर्चेंट का नाम छठे नंबर पर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dawood Ibrahim, Dawood Ibrahim Gang, Delhi Airport, Kashimira Police, Mumbai Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com