विज्ञापन

मीठी नदी घोटाला: मुंबई पुलिस डिनो मोरिया से कर रही पूछताछ, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

डिनो मोरिया का नाम इस मामले में पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले ED भी इस मामले उनसे इस मामले में पूछताछ कर चुकी है.

मीठी नदी घोटाला: मुंबई पुलिस डिनो मोरिया से कर रही पूछताछ, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार
पुलिस ने डिनो मोरिया को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
  • मुंबई की मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले की जांच में अभिनेता डिनो मोरिया से आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की है
  • डिनो मोरिया और उनके भाई के नाम मीठी नदी घोटाले में वित्तीय लेनदेन और संपर्कों की जांच के लिए सामने आए हैं
  • मीठी नदी परियोजना में ठेके देने और भुगतान प्रक्रिया में नियम उल्लंघन की आशंका के कारण जांच जारी है

मुंबई में चर्चित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले की जांच एक बार फिर सुर्खियों में है. इस मामले में अभिनेता डिनो मोरिया शुक्रवार को मुंबई पुलिस के सीपी कार्यालय पहुंचे, जहां आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने उनसे पूछताछ की. जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी पिछले एक घंटे से उनका बयान दर्ज कर रहे हैं और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछ रहे हैं. फिलहाल डिनो मोरिया को गिरफ्तार नहीं किया गया है.  

डिनो और उनके भाई पर क्या हैं आरोप?

जांच एजेंसियों के मुताबिक डिनो मोरिया और उनके भाई का नाम कथित मीठी नदी घोटाले से जुड़ी जांच में सामने आया है. अधिकारियों का मानना है कि मामले से जुड़े कुछ आर्थिक लेनदेन और संपर्कों की पड़ताल जरूरी है. इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके. अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से किसी अंतिम निष्कर्ष की घोषणा नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

क्या है मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला?

यह मामला मुंबई की मीठी नदी में गाद निकालने और नदी के कायाकल्प से जुड़े कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परियोजना के ठेके किस तरह दिए गए और भुगतान प्रक्रिया में कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ. जांच में यह भी सामने आया है कि इस कथित घोटाले से बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है. इसी कारण EOW मामले की गहन जांच कर रही है.

पहले ED भी कर चुकी है कार्रवाई

डिनो मोरिया का नाम इस मामले में पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच के दौरान उनके घर और अन्य संबंधित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला चुका है. उस दौरान कई घंटों तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई थी.

यह भी पढ़ें- मीठी नदी की सफाई पर ब्रेक ! शर्तों में ढील के बाद भी ठेकेदारों ने BMC को दिखाया ठेंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dino Morea, Mithi River Scam, Mithi River Desilting Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com