विज्ञापन

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; अगले 4 दिन भारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले तीन–चार दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना.

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; अगले 4 दिन भारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने ‘ऑरेंज अलर्ट' (Orange Alert) जारी किया है. बीते कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं झमाझम बारिश तो कहीं झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सोमवार को कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन से चार दिनों तक यह अस्थिर मौसम बना रह सकता है.

अगले तीन-चार दिन भारी; यहां पर ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. खासतौर पर महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में मंगलवार से अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. इसमें मध्य और दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ मराठवाड़ा के अधिकांश जिले अधिक प्रभावित हो सकते हैं. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट; गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, उनमें जलगांव, नासिक, नासिक घाट क्षेत्र, अहिल्यानगर, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड़ और हिंगोली शामिल हैं. इन इलाकों में मंगलवार को गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है.

कोंकण, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट

मुंबई और पालघर को छोड़कर कोंकण के शेष हिस्सों, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है. ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, पुणे घाट क्षेत्र, कोल्हापुर, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और यवतमाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

बारिश के बीच उमस बरकरार, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

हालांकि राज्य में बारिश का माहौल बना हुआ है, लेकिन विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में उमस लगातार बनी हुई है. सोमवार को इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई. कोंकण के कुछ हिस्सों में जरूर तापमान में मामूली कमी आई है. सोमवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान वर्धा में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में खराब मौसम का कहर, बिजली गिरने से 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत, IMD का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें : एमपी‑यूपी सहयोग सम्मेलन 2026; वाराणसी से तय होगा अंतरराज्यीय विकास का नया रोडमैप, इन मुद्दों पर होगी बात

यह भी पढ़ें : “खाद सोने‑चांदी जैसी कीमती हो गई है”; पश्चिम एशिया संघर्ष से भोपाल के किसान परेशान

यह भी पढ़ें : धार में पोषण आहार घोटाला; तबेले में मिला बच्चों का निवाला, आंगनवाड़ी की कालाबाज़ारी उजागर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com