विज्ञापन

Karuppu Box Office Collection Day 15: साउथ के सिंघम सूर्या का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फ्राइडे को खूब की कमाई

Karappu Box Office Collection Day 15: तलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. वहीं उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन है. हालांकि हाल ही में खुलासा किया गया कि जन नायकन नहीं तृषा और सूर्या की करुप्पू विजय की आखिरी फिल्म होने वाली थी. 

Karuppu Box Office Collection Day 15: साउथ के सिंघम सूर्या का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फ्राइडे को खूब की कमाई
Karappu Box Office Collection Day 15
नई दिल्ली:

Karappu Box Office Collection Day 15: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, जिन्हें तलपति के नाम से जाना जाता है. वह पर्दे पर आखिरी बार जन नायकन में नजर आएंगे. हालांकि हाल ही में फिल्ममेकर और एक्टर आरजे बालाजी ने खुलासा किया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म करुप्पू  ओरिजनली विजय के लिए लिखी गई थी. वहीं यह उनकी राजनीति में कदम रखने से पहले आखिरी फिल्म होने वाली थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि करुप्पू में तृषा कृष्णन नजर आ रही हैं. जबकि लीड रोल में साउथ के सिंघम सूर्या नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

करुप्पू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

करुप्पू को दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस बीत चुके हैं. वहीं इन 15 दिनों में फिल्म की कमाई दुनियाभर में 300 करोड़ पार हो गई है. जबकि फिल्म का बजट 120 करोड़ तक का है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भारत में फिल्म ने 15वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है.  इसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 171.40 करोड़ तक पहुंची है. जबकि इंडिया ग्रॉस 198.28 करोड़ हो गया है. 

ये भी पढे़ं- 20 लीड स्टार के साथ काम कर चुके हैं धर्मेंद्र, लेकिन कपूर फैमिली के इन दो सितारों के साथ कभी नहीं किया काम

आरजे बालाजी ने बताया विजय की आखिरी फिल्म होती करुप्पू

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में बालाजी ने बताया कि कैसे करुप्पू के लिए सूर्या को चुना गया और यह इस साल की तमिल की हिट फिल्मों में शुमार हो गई. बालाजी ने कहा, यह उनकी (विजय) की आखिरी फिल्म होनी थी. तो हमारी दो या तीन मीटिंग कुछ समय तक हुईं और हमने उनके राजनीति में कदम रखने के लिए कौनसी उनकी आखिरी फिल्म होगी इस बारे में बात की. 

ये भी पढ़ें- 100 से ज्यादा फिल्मों में बने खूंखार विलेन, एक रोल ने बनाया सुपरस्टार, कभी बैंक ऑफ बड़ौदा में करते थे नौकरी

विजय की ना और सूर्या की हां

आरजे बालाजी ने बताया कि विजय ने प्रोजेक्ट पर आगे ना बढ़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि उनके कारण सही थे, इसलिए मैंने कहा, 'सर, मैं आपके फैसले का पूरी तरह सम्मान करता हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद,' क्योंकि उस समय तक मैं उन्हें दो फिल्मों की कहानी सुना चुका था, जब उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या मेरे पास कुछ और है. मुझे लगा कि यह मेरे काम और मेरी क्रिएटिविटी के प्रति उनका बहुत बड़ा सम्मान था. यह सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने कहानी सुनाने के बाद मुझसे सही सवाल पूछे. ऐसे सवाल जिनसे मेरी फिल्म और मेरी स्क्रिप्ट और भी बेहतर हो गई. इसलिए मुझे लगता है कि भले ही उन्होंने यह फिल्म नहीं की, लेकिन उन्हीं की वजह से मुझे यह फिल्म मिली."  विजय के पीछे हटने के बाद प्रोड्यूसर्स ने बालाजी को सूर्या को कहानी सुनाने के लिए कहा. वहीं उन्हें इस फिल्म से कनेक्शन महसूस हुआ और फिर इस फिल्म के फाइनल वर्जन को शेप मिली. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karuppu Box Office, Karuppu, Box Office, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com