विज्ञापन

पुणे में आवारा कुत्तों ने राह चलती महिला के हाथ, पैर, चेहरे और गर्दन को बुरी तरह नोंचा, दर्दनाक मौत

Pune Stray Dog Attack: सीसीटीवी फुटेज में कुत्तों के भयावह हमले की घटना कैद हो गई. महिला ने पत्थर उठाकर अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों के झुंड के सामने वे टिक नहीं पाईं. बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

पुणे में आवारा कुत्तों ने राह चलती महिला के हाथ, पैर, चेहरे और गर्दन को बुरी तरह नोंचा, दर्दनाक मौत
पुणे में आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत.
  • पुणे के चाकण शहर के आंबेठाण चौक में आवारा कुत्तों के हमले में एक महिला की मौत हो गई।
  • घायल महिला शोभा विजय वाघमारे पर करीब छह आवारा कुत्तों ने अचानक हमला किया था
  • सीसीटीवी फुटेज में महिला ने पत्थर से बचाव की कोशिश की लेकिन कुत्तों ने गंभीर चोटें पहुंचाईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

देशभर में लोग कुत्तों के हमलों से परेशान हैं. कहीं सोसायटी, कहीं लिफ्ट में तो कहीं राह चलते, ये कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला पुणे ज़िले के चाकण शहर का है. आंबेठाण चौक क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली. हैरान करने वाली यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

राह चलती महिला पर झपटा आवारा कुत्तों का झुंड

मृतक महिला का नाम शोभा विजय वाघमारे है. सोमवार दोपहर दो बजे वह आंबेठाण चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से जा रही थीं, तभी करीब छह आवारा कुत्तों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. उन्होंने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कुत्ते इतने ज्यादा आक्रमक थे कि वह कुछ भी नहीं कर सकीं. कुत्तों ने उनको बुरी तरह नोंच डाला.

कुत्तों ने महिला को बुरी तरह किया घायल

सीसीटीवी फुटेज में यह भयावह घटना कैद हो गई है. कैमरे में देखा जा सकता है कि महिला ने पत्थर उठाकर अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों के झुंड के सामने वे टिक नहीं पाईं. कुत्तों ने उनके हाथ, पैर, चेहरा और गर्दन को इतनी बुरी तरह नोंचा कि हर जगह गंभीर चोट पहुंची. बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

एटा में 4 साल की बच्ची को भी कुत्तों ने किया घायल

कुत्तों का हमले देश में गंभीर मुद्दा बना हुआ है. उत्तर प्रदेश के एटा के मिरहची क्षेत्र में सोमवार को एक चार साल की बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. बच्ची के शरीर पर इतने घाव हो गए कि उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा.

कुत्ते के हमले में केरल की बुजुर्ग महिला की मौत

वहीं एक हफ्ते पहले केरल के त्रिशूर जिले के वेल्लारक्कड इलाके से ही कुत्ते के हमले की एक घटना सामने ई थी.  कथित रूप से एक आवारा कुत्ते द्वारा 84 साल की बुजुर्ग महिला पर घातक हमला कर दिया था. इस घटना में घायल महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद गुस्साए लगों ने उस कुत्ते को ही मार डाला. अब महाराष्ट्र की घटना डरा देने वाली है. आवारा कुत्तों ने देश के किसी और हिस्से में एक और जान ले ली.

ये भी पढ़ें- बीकानेर में जांच करने गई पुलिस टीम पर छोड़ा 'पिटबुल', महिला हवलदार को बुरी तरह नोचा

ये भी पढ़ें- दानापुर के फुलवारी शरीफ में कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 40 लोगों को काटा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com