विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने 9 साल को नोचा, खाल समेत अलग हुए सिर के बाल, हालत बेहद गंभीर

ओडिशा के गंजाम जिले में आवारा कुत्तों के हमले का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोच लिया. हमले में बच्चे के सिर की खाल तक उधड़ गई और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

आवारा कुत्तों ने 9 साल को नोचा, खाल समेत अलग हुए सिर के बाल, हालत बेहद गंभीर

Stray Dogs Attack Child: ओडिशा के गंजाम जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने खेल रहे एक 9 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. हमले की बर्बरता इतनी ज्यादा थी कि बच्चे के सिर के बाल और खाल तक उधड़ गई और उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई. यह घटना इलाके के लोगों के लिए डर और चिंता का कारण बन गई है.

खेलते वक्त हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सनाखेमुंडी ब्लॉक के पतापुर इलाके की है. बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था और उसी दौरान एक पिल्ले के पास पहुंच गया. अचानक वहां मौजूद 5 से 6 आवारा कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा और उसे नोचने लगा.

बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया गया. तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुका था और खून से लथपथ हालत में पड़ा था.

सिर में गहरी चोट, ICU में भर्ती 

हमले में बच्चे के सिर पर सबसे ज्यादा चोट आई. जानकारी के मुताबिक, उसके सिर की खाल बुरी तरह उखड़ गई और हड्डी तक को नुकसान पहुंचा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. घायल बच्चे को पहले दिगपाहंडी मेडिकल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेरहामपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्चा आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

इलाके में दहशत, लोगों में गुस्सा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. बच्चे बाहर खेलने से घबरा रहे हैं और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं फिर हो सकती हैं, जिससे और बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Dog Attack, Stray Dogs Attack Child, Ganjam Dog Attack News, India Dog Attack Incident, Stray Dogs Problem India, Dog Attack On Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com