विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2020

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 20000 से ज्यादा मामले, 430 की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus Cases) में शनिवार को COVID-19 के 20,419 नए मामले आए और संक्रमण से 430 लोगों की मौत हो गई.

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 20000 से ज्यादा मामले, 430 की मौत
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. (फाइल फोटो)
  • कोरोनावायरस की जद में महाराष्ट्र
  • एक दिन में 20 हजार से ज्यादा केस
  • कोरोना के कुल मामले 13 लाख पार
मुंबई:

महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus Cases) में शनिवार को COVID-19 के 20,419 नए मामले आए और संक्रमण से 430 लोगों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 13,21,176 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 430 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक 35,191 लोगों की मौत हो चुकी है. उपचार के बाद कुल 23,644 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. अब तक 10,16,450 लोग ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में 2,69,119 मरीजों का उपचार चल रहा है. मुंबई में कोरोनावायरस के 2282 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,96,585 हो गई, जबकि 44 मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 8750 लोगों की मौत हो चुकी है.

Coronavirus India Updates: 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में 281 नए कोरोना केस, 4 पुलिसकर्मियों की मौत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने और अधिक लोगों के काम पर लौटने से कोरोना संक्रमण का 'दूसरा दौर' शुरू होने की आशंका जताई है. उन्होंने लोगों से नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है. कोविड-19 हालात पर मराठवाड़ा और नासिक संभाग के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक में ठाकरे ने ऐसे लोगों के बिना पर्याप्त एहतियात के बाहर निकलने पर चिंता व्यक्त की जो कोरोना से संक्रमित हैं, लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा- कोविड-19 के खिलाफ ‘मेरा परिवार- मेरी जिम्मेदारी' अभियान की शुरुआत की गयी है

ठाकरे ने कहा कि मृत्युदर कम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोग मास्क पहनने जैसे स्वास्थ्य नियमों का पालन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus Cases, Covid 19, Coronavirus, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com