Maharashtra: महाराष्ट्र में इस विधानसभा सत्र में स्पीकर चुनाव नहीं होगा. दरअसल, राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार इस सत्र में स्पीकर पद का चुनाव करवाना चाहती थी लेकिन चार पत्र लिखने के बावजूद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इसकी अनुमति नहीं दी. राज्यपाल ने सरकार को पत्र लिखा कि तकनीकी कारणों से इसकीअनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस को आज चुनाव करवाने की उम्मीद थी इसके लिए पार्टी ने अपने सभी विधायकों को व्हिप देकर विधानसभा में बुलाया था. अब सरकार फरवरी में होने वाले अगले सत्र में चुनाव करवाने की कोशिश करेगी.
''म्याऊं'' : आदित्य ठाकरे को देख BJP विधायक ने निकाली 'अजीब' आवाज
गौरतलब है कि इस मसले पर रविवार को महाविकास आघाडी के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात करके स्पीकर चुनाव करवाने की अनुमति देने का आग्रह किया था. कांग्रेस राज्यपाल के इस फैसले को राजनीति से प्रेरित मान रही है. विधानसभा के मानसून सत्र में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर जल्द से जल्द स्पीकर चुनाव करवाने की बात कही थी, तब सीएम की ओर से राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा गया था कि उचित समय पर इसका चुनाव होगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले कांग्रेस नेता नाना पटोले स्पीकर थे लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया और तब से यह पद खाली हैअब, जब सरकार चुनाव करवाना चाहती है, तो राज्यपाल की ओर से अनुमति नहीं मिली है. महाविकास आघाडी की सरकार को महाराष्ट्र की सत्ता में आए दो साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी सरकार और राज्यपाल के बीच 'टकराव' की स्थिति निर्मित हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं