विज्ञापन

MLA फंड बढ़ाने को लेकर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, 10 मिनट तक खड़े रहे पक्ष-विपक्ष के विधायक

बिहार विधानसभा में MLA फंड बढ़ाने को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, पक्ष‑विपक्ष के विधायक करीब 10 मिनट तक खड़े रहे और स्पीकर प्रेम कुमार के बार‑बार अनुरोध के बावजूद नहीं बैठे.

MLA फंड बढ़ाने को लेकर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, 10 मिनट तक खड़े रहे पक्ष-विपक्ष के विधायक
5 मिनट तक रुकी कार्यवाही
  • बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक 10 मिनट तक खड़े रहे
  • वर्तमान में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत हर विधायक को चार करोड़ रुपये सालाना खर्च के लिए मिलते हैं
  • भाजपा विधायक ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में विधायकों के फंड बिहार से अधिक हैं इसलिए फंड बढ़ाया जाना चाहिए

बिहार विधानसभा में आज जबरदस्त ड्रामा हुआ. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक 10 मिनट तक अपनी जगह पर खड़े रहे. स्पीकर प्रेम कुमार के बार‑बार कहने पर भी विधायक नहीं बैठे, जिस दौरान सदन की कार्यवाही भी रुकी रही. सभी विधायक विधायक निधि की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. बिहार में अभी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायकों को 4 करोड़ रुपये सालाना खर्च के लिए मिलते हैं. विधायक इस राशि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे. सभी मंत्री अपनी जगह पर बैठे रहे और विधायक खड़े हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है... बिहार में नीतीश और राबड़ी के बीच फिर नोकझोंक, देखें VIDEO

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: ‘पड़ोसी राज्यों में फंड ज्यादा'

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद कुमार आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आए थे. उनका कहना था कि सभी पड़ोसी राज्यों में विधायकों का फंड बिहार से ज्यादा है. दिल्ली में 15 करोड़, राजस्थान में 5 करोड़ रुपये है. जिस तरह महंगाई और निर्माण सामग्री की कीमतें बढ़ी हैं, फंड भी बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से पूछ लिया जाए तो पक्ष‑विपक्ष सभी विधायक खड़े हो गए. छातापुर से भाजपा विधायक ने कहा कि मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सीनियर मेंबर हैं लेकिन उनकी दिक्कत है कि वे हमेशा मंत्री रहे हैं, विधायक नहीं रहे हैं. इसलिए वे विधायकों की तकलीफ नहीं समझ सकते.

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार का जवाब: ‘MP फंड बढ़ा तो हम भी बढ़ाएंगे'

सरकार की तरफ से मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगर सांसदों की निधि बढ़ेगी तो हम भी राशि बढ़ाने पर विचार करेंगे. लेकिन सदस्य उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए और अपनी जगह पर खड़े रहे. स्पीकर ने कई बार विधायकों से बैठने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं बैठे. लोजपा विधायक बाबूलाल शौर्य समेत अन्य विधायकों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया.

ये भी पढ़ें : बिहार : राजभवन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, शिक्षा विभाग के आदेशों पर जतायी नाराजगी

10 मिनट तक खड़े रहे विधायक, 5 मिनट तक रुकी कार्यवाही

मंत्री बिजेन्द्र यादव से असंतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कहा कि आपकी भावना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा. लेकिन विधायक मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव से आश्वासन की मांग कर रहे थे. करीब 10 मिनट तक सभी विधायक खड़े रहे. जब विधायक नहीं माने तो 5 मिनट बाद स्पीकर ने माहेश्वर हजारी से अगला ध्यानाकर्षण सूचना पढ़ने को कहा. जब माहेश्वर हजारी पढ़ रहे थे, तब भी विधायक खड़े रहे. करीब 10 मिनट तक यह स्थिति बनी रही. इसके बाद विधायक अपनी जगह पर बैठे.

पिछला रिकॉर्ड: 2023 में बढ़ी थी निधि

साल 2023 में बिहार में विधायकों और विधान पार्षद की निधि की राशि बढ़ाई गई थी. इसे 3 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किया गया था. अब इसे 5 करोड़ करने की मांग की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly, MLA Fund, Demand To Increase MLA Fund, House Ruckus, Speaker Prem Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com