विज्ञापन

महाराष्ट्र: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत 12 गंभीर रूप से झुलसे

गोदाम में अचानक आग लगी और पटाखे होने की वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. गोदाम से लगातार पटाखों के फटने की आवाजें आ रही थीं.

महाराष्ट्र: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत 12 गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र के हिंगोली में सोमवार को एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पटाखा गोदाम में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया. इस भीषण अग्निकांड में 2 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है. जबकि करीब 1 दर्जन लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है. गंभीर रूप से झुलसे लोगों को हिंगोली के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग की इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. 

गोदाम से आई धमाके की आवाजें

जानकारी के मुताबिक, आग की यह घटना हिंगोली शहर की घनी आबादी वाली मारवाड़ी गली में हुई है. बताया जा रहा है कि पटाखा गोदाम में अचानक से आग लग गई. इसके बाद गोदाम के अंदर से तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं. धमाकों और आसमान में उठते धुएं के गुबार से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. आग की लपटें और पटाखों के धमाके इतने बेकाबू थे कि आग बुझाने के लिए गई दमकल की एक गाड़ी भी इस आग की चपेट में आ गई, जिससे स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो गई.

रिहायशी इलाके में स्थित है पटाखा गोदाम

जिस जगह पर यह गोदाम स्थित है, वह पूरी तरह से एक रिहायशी इलाका है. धमाकों और आसमान में उठते धुएं के गुबार की वजह से नागरिकों में खौफ का माहौल बना हुआ है. आग किस वजह से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसके अलावा, इस भीषण हादसे में अब तक कितना आर्थिक या जान-माल का नुकसान हुआ है, इसकी सटीक जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें | MP: सतना में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फंसे कई बच्चे, बचाने के लिए रेस्क्यू जारी; डरा रही भयंकर आग

फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार, 2 लोगों के मौत की खबर है, जबकि करीब 12 लोग झुलस गए हैं. स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पटाखों को रखा गया था. साथ ही इस घटना से लोग दहशत में भी हैं. 

यह भी पढ़ें | मंगलुरु एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, MRPL रिफाइनरी में आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com