विज्ञापन

महाराष्ट्र: मिलावटखोरों और गुटखा माफिया पर एक्शन! FDA ने ₹2.11 करोड़ का माल किया जब्त, 16 गिरफ्तार

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों और गुटखा माफिया के खिलाफ FDA ने बड़ा अभियान चलाया है. तीन दिन की कार्रवाई में ₹2.11 करोड़ से अधिक का अवैध माल जब्त किया गया और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया. कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया.

महाराष्ट्र: मिलावटखोरों और गुटखा माफिया पर एक्शन! FDA ने ₹2.11 करोड़ का माल किया जब्त, 16 गिरफ्तार

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों और गुटखा माफिया के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया गया है. अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने राज्यभर में एक साथ कार्रवाई कर जहां करोड़ों का अवैध माल जब्त किया, वहीं कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.  

FDA ने 13 जून से 15 जून के बीच पूरे राज्य में धड़ाधड़ छापेमारी की. इस दौरान कुल ₹2.11 करोड़ से ज्यादा कीमत का अवैध स्टॉक जब्त किया गया. यह कार्रवाई FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के निर्देश पर की गई, जिसमें मिलावट और प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाफ सख्ती दिखाई गई.

गुटखा माफिया पर शिकंजा, 16 गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की तस्करी और बिक्री करने वालों पर भी कड़ा वार किया गया. कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 4 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. चंद्रपुर जिले में 5 तस्करों के खिलाफ संगठित अपराध (मकोका) के तहत कार्रवाई शुरू की गई है, जो इस मामले की गंभीरता को दिखाता है.

अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी जब्ती

अमरावती विभाग में गुटखा तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां ₹70.92 लाख से ज्यादा का माल जब्त किया गया. वहीं पुणे विभाग में मिलावटी खाद्य पदार्थों जैसे सुपारी, तेल और मावा के मामले में रिकॉर्ड ₹1.17 करोड़ से अधिक की जब्ती की गई. ये आंकड़े बताते हैं कि नकली और मिलावटी सामान का धंधा कितने बड़े स्तर पर चल रहा था.

खाद्य सुरक्षा पर भी खास फोकस

FDA ने "Safe Food, Safe Drug, Safe Maharashtra" अभियान के तहत अस्वच्छ फैक्ट्रियों और गलत पैकेजिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की. इस दौरान करीब 51,605 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री जैसे दूध, घी, खोया, पेड़ा, आम, सुपारी और तेल जब्त कर जांच के लिए लैब भेजी गई है.

लोगों से की शिकायत करने की अपील

विभाग ने आम जनता से कहा है कि अगर कहीं भी मिलावट या नकली सामान को लेकर शक हो, तो बिना डर के शिकायत करें. इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800222365 और FoSCoS पोर्टल उपलब्ध है. अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सतर्कता से ही इस तरह के नेटवर्क पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है.

लेखक के बारे में
img
सुजाता कन्हैया द्विवेदी
संवाददाता
सुजाता द्विवेदी पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का एक सक्रिय और विश्वसनीय चेहरा हैं, और वर्तमान में वे NDTV नेटवर्क में बतौर संवाददाता और ग्राउंड र... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gutkha Mafia Connection FDA Official, Maharashtra News, FDA Raids Maharashtra, Gutkha Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com