विज्ञापन

गुटखा तस्कर: छापेमारी करने गए FDA अधिकारियों को गाड़ी से रौंदने की कोशिश, 'गोली मारो' के लगे नारे

संभाजीनगर में गुटखा तस्करों ने FDA अधिकारियों को गोली मारने के नारे लगाए और उन्हें गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया. इसके बाद वे प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला से भरा ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए.

गुटखा तस्कर: छापेमारी करने गए FDA अधिकारियों को गाड़ी से  रौंदने की कोशिश, 'गोली मारो' के लगे नारे

छत्रपति संभाजीनगर के गंगापुर में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला के खिलाफ छापेमारी करने गए FDA अधिकारियों पर आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. साथ ही, "गोली मारो, गोली मारो" के नारे भी लगाए गए. दरअसल, FDA की टीम को खुफिया जानकारी मिली कि गंगापुर में एक मिल के बाहर प्रतिबंधित सामान से लदा एक ट्रक खड़ा है.

गुटखा और पान मसाला से भरे 25-30 बोरे 

सूचना पर कार्रवाई करने के लिए एफडीए अधिकारी प्रज्ञा सुरसे, विवेक पाटिल, फरीद सिद्दीकी और अमोल कांबले मौके पर पहुंचे. छापेमारी के दौरान टीम को गुटखा और पान मसाला से भरे 25-30 बोरे मिले. इस दौरान अधिकारियों ने देखा कि मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग इस पूरी कार्रवाई पर नजर रख रहे थे. संदेश होने पर टीम ने तुरंत मदद के लिए पुलिस को फोन किया.

CJP: 'अभिषेक दीपके के उमर खालिद और आतंकियों से रिश्ते', यूट्यूबर फैजान अंसारी ने कराई शिकायत 

गोली मारने के लिए कहा 

इसके कुछ ही देर बाद मौके पर दो और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनमें एक क्रेटा और एक स्कॉर्पियो थी. स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने कथित तौर पर चिल्लाकर कहा- “गोली मारो इन्हें, गोली मारो”. इस दौरान स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया. 

ट्रक लेकर भाग गए आरोपी  

FDA के अधिकारी बचकर भागे, इसी बीच स्कॉर्पियो से उतरकर एक व्यक्ति उस ट्रक में घुस गया जिसकी जांच की जा रही थी, और उसे तेज रफ्तार में भगा ले गया. उसके पीछे मोटर साइकिलें, क्रेटा और स्कॉर्पियो वाले भी मौके से फरार हो गईं. इसके बाद एफडीए अधिकारियों ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. 

क्या आप भी खा रहे हैं नकली पनीर? जानिए महाराष्ट्र सरकार का नया फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhajinagar News, Sambhajinagar Crime News Today, Maharashtra News, Maharashtra Crime Hindi News, FDA Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com