विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

उफनती नदी में ऊंचे पुल पर से छलांग लगाने और वीडियो बनाने के लिए युवक-युवतियों में होड़, देखें-VIDEO

महाराष्ट्र के सांगली में कृष्णा नदी के आयरविंन पुल से छलांग लगा रहे युवक-युवतियां, स्टंट देखने के लिए जुट रही भीड़

उफनती नदी में ऊंचे पुल पर से छलांग लगाने और वीडियो बनाने के लिए युवक-युवतियों में होड़, देखें-VIDEO
महाराष्ट्र के सांगली शहर में कृष्णा नदी में पुल पर से छलांग लगाता हुआ एक युवक.
  • जानलेवा खेल पर कोई रोक नहीं, पुलिस और प्रशासन बेखबर
  • कृष्णा नदी पर बना आयरविंन पुल नदी की सतह से 35 फुट ऊंचा
  • टिकटोक वीडियो बनाने के लिए छलांग लगाते हैं युवक-युवतियां
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के सांगली में इन दिनों युवक रोमांच के नाम पर अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. युवक-युवतियां सांगली में कृष्णा नदी के आयरविंन पुल से छलांग लगा रहे हैं. पुल पर भारी भीड़ जमा हो रही है और वहां जानलेवा छलांग लगाने की होड़ लगी रहती है. एक तरफ स्टंट कर रहे युवाओं में प्रतिस्पर्धा चल रही है, पुल पर भारी भीड़ जमा हो रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन इस जानलेवा खेल से बेखबर है. खतरा मोल लेने वाले युवाओं को रोकने वाला कोई नहीं है.

दअरसल भारी बारिश से सांगली में कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. यहां के पुल से नदी में छलांग लगाने की होड़ लगी रहती है. स्थानीय युवक और युवतियां टिकटोक वीडियो बनाने के लिए छलांग लगाते हैं.

sh9tha0g

नदी में छलांग लगाने की प्रतिस्पर्धा चलती रहती है. लेकिन युवाओं की छलांग जानलेवा भी साबित हो सकती है.

युवा जिस आयरविंन पुल पर से नदी में छलांग लगा रहे हैं वह तकरीबन 35 फुट ऊंचा है. इस खतरनाक स्टंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन का कोई अतापता नहीं है. लोगों को डर है कि इस खतरनाक करतब की होड़ में कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com