विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 5318 मामले

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 5,318 नए मामले सामने आए. यह राज्य में सामने आने वाले कोरोना मामलों की एक दिन में सर्वाधिक संख्या है.

Also Read in
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 5318 मामले
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र में फैलता कोरोनावायरस
  • 1 दिन में सामने आए 5318 मामले
  • अब तक 7273 मरीजों की हुई मौत
मुंबई:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 5,318 नए मामले सामने आए. यह राज्य में सामने आने वाले कोरोना मामलों की एक दिन में सर्वाधिक संख्या है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग ने बताया कि शनिवार को 167 मरीजों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Maharashtra Coronavirus Report) के मामलों की कुल संख्या 1,59,133 हो गई है.

इस महामारी से शनिवार को 167 लोगों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 7,273 हो गई है. इन 167 मौतों में से पिछले 48 घंटे में 86 लोगों की मौत हुई है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दिन में 4,430 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई, जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 84,245 हो गई है. अब तक 8,96,874 लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण के लिए जांच की गई है.

BMC के डेटा के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में शनिवार को 1460 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 73,747 हो गई है. इस दौरान 64 मरीजों की मौत हुई. मुंबई में अभी तक कम से कम 4200 मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य का रिकवरी रेट 52.94 प्रतिशत है. महाराष्ट्र में 5,65,161 लोग होम क्वारंटाइन में हैं. वहीं, 36,925 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रह रहे हैं.

बता दें कि कोरोनावायरस मामलों में भारत का चौथा स्थान है. कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों के साथ अमेरिका पहले नंबर पर, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर है. देश में कोरोना के मामले पांच लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं. 15,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को छूने वाली है. 180 से ज्यादा देशों में फैले इस वायरस से संक्रमितों की संख्या करीब 98 लाख है. (इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: उत्तर मुंबई के कोरोना के खतरे को देखते हुए 27 इलाकों में लॉकडाउन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus Report, Coronavirus, Covid 19, Covid 19 Cases In 24 Hours Maharashtra, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com