विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,281 नए मामले, 40 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ द‍िनों से तेजी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 6,281 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 40 मरीजों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,281 नए मामले, 40 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ द‍िनों से तेजी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 6,281 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 40 मरीजों की मौत हुई है. अगर केवल मुंबई की बात करें तो यहां 897 नए मामले सामने आए जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई. पिछले 24 घंटों में राज्य में 2567 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया.

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोविड-19 के 6,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 6,281 नए मामलों में से 1,700 से ज्यादा या कुल मामलों में से 27 फीसदी मुंबई और अमरावती नगर निगम क्षेत्रों से सामने आए हैं.

राज्य में शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,93,913 हो गई. वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,753 हो गई. राज्य में अब 48,439 मरीजों का उपचार चल रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Coronavirus, COVID-19, महाराष्ट्र, कोरोनावायरस, कोविड-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com