विज्ञापन
This Article is From May 09, 2020

क्या महाराष्ट्र में 17 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन? CM उद्धव ठाकरे ने कही यह बात...

Lockdown Extension Update: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई में सेना तैनात करने की अटकलों को शुक्रवार को खारिज कर दिया. हालांकि लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) को लेकर उन्होंने राज्य के लोगों को एक तरह से चेतावनी भी दी.

क्या महाराष्ट्र में 17 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन? CM उद्धव ठाकरे ने कही यह बात...
Lockdown Extension Update: उद्धव ने माना कि उनका राज्य वायरस की चेन तोड़ने में कामयाब नहीं हुआ है
मुंबई:

Lockdown Extension Update: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई में सेना तैनात करने की अटकलों को शुक्रवार को खारिज कर दिया. हालांकि लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) को लेकर उन्होंने राज्य के लोगों को एक तरह से चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 17 मई के बाद बढ़ाया जाए या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोगों ने कितना अनुशासन दिखाया और कितना नियमों का पालन किया. ठाकरे ने कहा, ‘‘एक ना एक दिन हमें इस लॉकडाउन से बाहर निकलना ही होगा. हम हमेशा ऐसे नहीं रह सकते. लेकिन इससे जल्दी निकलने के लिए आपको नियमों का पालन करना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और चेहरे पर मास्क लगाना होगा.''

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वायरस को नियंत्रित किया गया है लेकिन इसकी ‘श्रृंखला' तोड़ने में राज्य अभी तक कामयाब नहीं हुआ है. ‘लाइव वेबकास्ट' में ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य में पुलिस बल को कुछ आराम देने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त कर्मियों की मांग की जा सकती है.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार जरूरत पड़ने पर केन्द्र से अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर सकती है, ताकि चरणबद्ध तरीके से पुलिस कर्मी आराम कर पाएं. ठाकरे ने कहा, ‘‘इसका यह मतलब नहीं है कि मुंबई को सेना के हवाले कर दिया जाएगा. पुलिस कर्मी चौबिसों घंटे काम करने की वजह से काफी थक गए हैं, कुछ तो बीमार भी पड़ गए हैं और वहीं कुछ की वायरस से संक्रमित होने के बाद जान भी चली गई. उन्हें आराम चाहिए.'' (इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lockdown Extension Update, Uddhav Thackeray, Maharashtra Coronavirus, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com