महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जो कुछ कहा, अब उस पर जमकर हंगामा हो रहा है. ये मामला इतना बढ़ा कि गुस्साएं शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार इलाके के उस ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब' में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था. इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर कटाक्ष किया था. कुणाल कामरा ने जो टिप्पणी की है, उस पर अब देशभर के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने भी इस मामले में क्या कुछ कहा, जानें-
कुणाल की टिप्पणी पर क्या बोले सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आज़ादी है, लेकिन वो जो चाहे बोल नहीं सकते. कुणाल कामरा को माफ़ी मांगनी चाहिए, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कॉमेडी करने का अधिकार है, लेकिन अगर जानबूझकर हमारे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, तो यह ठीक नहीं है. कुणाल कामरा ने राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई वही लाल संविधान की किताब पोस्ट की है, दोनों ने संविधान नहीं पढ़ा है. संविधान हमें अभिव्यक्ति की आज़ादी देता है, लेकिन इसकी सीमाएं हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

)
महाराष्ट्र सीएम फडणवीस
)
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजीत पवार
हंसा सकते हैं लेकिन अपमानजनक बयान....
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि लोगों ने 2024 के विधानसभा चुनावों में हमें वोट दिया है और समर्थन दिया है. जो गद्दार थे, उन्हें लोगों ने घर भेज दिया. बालासाहेब ठाकरे के जनादेश और विचारधारा का अपमान करने वालों को लोगों ने उनकी जगह दिखा दी. कोई भी लोगों को हंसा जरूर सकता है, लेकिन अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता. कोई दूसरों की स्वतंत्रता और विचारधारा का अतिक्रमण नहीं कर सकता. इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता."

ये भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से नाराज शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कामरा की टिप्पणी पर क्या कहा
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भी कामरा पर निशाना साधा और कॉमेडियन पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आप महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय सीएम और डिप्टी सीएम को जो कहते हैं और इसे कॉमेडी कहते हैं, यह कॉमेडी नहीं है - यह अश्लीलता है. शिवसेना नेता ने कामरा की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना के यूबीटी गुट द्वारा उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "यह कुणाल कामरा कौन है, जिसे यूबीटी ने ध्यान भटकाने की रणनीति के तहत कठपुतली के रूप में काम पर रखा है और इस्तेमाल किया है? क्या आप सस्ती लोकप्रियता के लिए इतना नीचे गिर सकते हैं?"

उद्धव खेमे की मामले पर क्या टिप्पणी
कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई पर शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुणाल कामरा को प्रमोट करने के सवाल पर कहा कि कौन कहता है कि मैंने उसे प्रमोट किया है. हालांकि, मैंने कल एक्स पर एक पोस्ट किया है. कुणाल कामरा को मैं पहले से जानता हूं, उसने हम पर भी इसी प्रकार से पहले टिप्पणी की है. कुणाल कामरा ने अगर व्यक्तिगत तौर पर टिप्पणी नहीं की है, तो आपको स्वीकार करना चाहिए, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है.
)
संजय राउत
उन्होंने कहा कि उसका ऑफिस और स्टूडियो तोड़ दिया, यह गुंडागर्दी है. संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में गुंडाराज चल रहा है. मुंबई पुलिस कमिश्नर का तबादला होना चाहिए. महाराष्ट्र को बहुत कमजोर गृह मंत्री मिला है. संजय राउत ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नागपुर हिंसा में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी. कुणाल कामरा का ऑफिस और स्टूडियो तोड़ दिया, उसकी भरपाई कौन करेगा? महाराष्ट्र को बहुत ही कमजोर गृह मंत्री मिला है. वह गृह मंत्रालय नहीं चला पा रहे हैं, कहीं दंगे हो रहे हैं, गुंडागर्दी हो रही है, उनसे कंट्रोल नहीं हो रहा है. मैं दिल्ली में जाकर बात करूंगा. महाराष्ट्र में जो चल रहा है, उसके लिए आवाज उठानी पड़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं