विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

कमला मिल हादसा: मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के सह-मालिक युग तुली गिरफ्तार

कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के सिलसिले में एक और आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कमला मिल हादसा: मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के सह-मालिक युग तुली गिरफ्तार
कमला मिल्स कंपाउंड की आग लगने के बाद की तस्वीर
  • मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के सह-मालिक युग तुली गिरफ्तार
  • बीते 29 दिसंबर को हुआ था हादसा
  • इस हादसे में 14 लोग मारे गए थे
मुंबई: बीते 29 दिसंबर को कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के सिलसिले में एक और आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के सह-मालिक युग तुली को गिरफ्तार किया गया है.इससे पहले भोइवाडा की मजिस्ट्रेट अदालत ने इसके सिलसिले में इस महीने की शुरूआत में गिरफ्तार किए गए होटल कारोबारी विशाल कारिया को आज जमानत दे दी. इस हादसे में 14 लोग मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: कमला मिल्स हादसा : 'मोजो बिस्त्रो' रेस्तरां का मालिक और पूर्व पुलिस चीफ का बेटा युग पाठक गिरफ्तार

कारिया के वकील वीरेंद्र खोट ने इस संबंध लमें कहा, ‘‘उन्हें 10,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गयी.’’ इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय ने आज कारिया को मजिस्ट्रेट की अदालत से तत्काल जमानत मांगने की मंजूरी दे दी जिसके बाद उन्होंने वहां का रूख किया.

VIDEO: कमला मिल्स हादसा : '1Above' पब के 2 मैनेजर गिरफ्तार
पुलिस ने कारिया के घर पर वन ऐबव पब के सह मालिक और मामले में मुख्य आरोपी अभिजीत मनकड़ की एक कार पायी जाने के बाद उनके खिलाफ एक अपराधी को पनाह देने के लिए आईपीसी की धारा 216 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamala Mills Fire Case, Yug Tuli Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com