विज्ञापन

Hit And Run Case: नाबालिग चला रहा था कार, साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन को कुचला, मौके पर हुई मौत

Minor Detained:बिजनेसमैन को कार से टक्कर मारने वाले 17 वर्षीय नाबालिग ने रिंग रोड पर ड्राइविंग के दौरान स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन श्रीनिवास तांदले के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गया. पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है.

Hit And Run Case: नाबालिग चला रहा था कार, साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन को कुचला, मौके पर हुई मौत
MINOR DRIVING THE CAR AND KILLED THE CYCLIST BUSINESSMAN

Absconding Minor Caught:  महाराष्ट्र के कल्याण में एक नाबालिग लड़के की लापरवाही के कारण एक व्यवसायी की जान चली गई. तेज रफ्तार कार भगा रहे नाबालिग ने मंगलवार रात रिंग रोड पर साइकिलिंग कर रहे व्यवसायी श्रीनिवास तांदले की साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद फरार हो गया. जोरदार टक्कर में व्यवसायी को गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बिजनेसमैन को कार से टक्कर मारने वाले 17 वर्षीय नाबालिग ने रिंग रोड पर ड्राइविंग के दौरान स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन श्रीनिवास तांदले के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गया. पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें-जिस पत्नी के कत्ल के जुर्म में पति को हुई थी कैद, वो उसके मौसेरे भाई के साथ मानेसर में जिंदा मिली

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी नाबालिग मौके से फरार हो गया था. सूचना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खडकपाडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले कार को जब्त कर लिया और फिर बुधवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया. हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़के की मां कामिनी योगेश पांडे, के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करने वालों के लिए काल बना रिंग रोड 

गौरतलब है कल्याण के चांदोरी इलाके से गुजरने वाला रिंग रोड अब मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करने वालों के लिए काल बनता जा रहा है. स्थानीय नागरिकों और साइकिलिंग ग्रुप की सदस्य डॉ. रहेनुमा आयते शामुद्दीन का आरोप है कि इस रोड पर पहले सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्हें हटा दिया गया, इससे यहां वाहनों की आवाजाही और रफ़्तार बढ़ गई है, जिससे स्टंटबाजों का हौसला बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें-Maa Bamleshwari Temple: 1000 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर, नवरात्रि में लगता है तांता, सुरक्षा में तैनात होते हैं 1200 जवान

पुलिस का मानना है कि नाबालिग को कार चलाने की अनुमति देना या चाबी उपलब्ध कराना अभिभावकों की बड़ी लापरवाही रही, जिसके लिए उन्हें भी जिम्मेदार ठहराया गया है. यही वजह है कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब नाबालिग लड़के की मां कामिनी योगेश पांडे, के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

साइकिलिंग ग्रुप और प्रतिष्ठित नागरिक आज शहर में करेगा आंदोलन

उल्लेखनीय है व्यवसायी श्रीनिवास तांदले की मौत के विरोध में और सड़कों पर सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को शहर के नामी साइकिलिंग ग्रुप और प्रतिष्ठित नागरिक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब तक लापरवाह वाहन चालकों और प्रशासन की ढिलाई पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक मासूमों और निर्दोषों की जान यूं ही जाती रहेगी.

ये भी पढ़ें-Maoism In Life Support: बस्तर में वेंटीलेटर पर माओवाद, साल भर में सिमटा 4 दशकों का उग्रवाद, दावा- दंतेवाड़ा में एक भी माओवादी नहीं बचा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com