विज्ञापन

महानगर गैस लिमिटेड के नाम पर फंसे मुंबईकर, साइबर ठगों एक ही दिन में लगाई लाखों की चपत

मुंबई में बीते 24 घंटों के दौरान साइबर धोखाधड़ी के 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से दो वारदातों में जालसाजों ने MGL (महानगर गैस लिमिटेड) के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाई. 

महानगर गैस लिमिटेड के नाम पर फंसे मुंबईकर, साइबर ठगों एक ही दिन में लगाई लाखों की चपत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटों के दौरान साइबर धोखाधड़ी के 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें शहर के नागरिकों से कुल 8 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई है. साइबर अपराधियों ने लोगों को शिकार बनाने के लिए APK फाइल भेजने और संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक करवाने का तरीका अपनाया. फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है. 

ठगों ने MGL के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजे 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे ज्यादा तीन-तीन मामले बोरीवली पुलिस स्टेशन और खार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए हैं, जबकि पंतनगर पुलिस स्टेशन में 1 मामला सामने आया है. विशेष रूप से, इनमें से दो वारदातों में जालसाजों ने MGL (महानगर गैस लिमिटेड) के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाई. 

इटावा का IAS दूल्हा निकला फर्जी, गोरखपुर में की तीसरी शादी, दुल्हन को गोवा बेचने की थी तैयारी; लेकिन खुल गया भेद

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू 

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे पुलिस प्रशासन और नागरिकों की चिंता बढ़ गई है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर साइबर अपराधियों के खिलाफ केस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंजान नंबर से आए मैसेज, लिंक और APK फाइल पर क्लिक न करें. इसे लेकर सावधानी बरतें. 

बेमौसम बारिश और बर्फबारी, क्या कोई खतरा आने वाला है? जान लीजिए 2 एक्सपर्ट की चेतावनी

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News,  Maharashtra Crime News,  Mumbai News,  Mumbai Cyber Fraud, Mumbai Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com