विज्ञापन

मशहूर टीचर नीतू सिंह के मुखर्जी नगर स्थित 3 मंजिला मकान में लगी आग, आगजनी की वजह साफ नहीं

Teacher Prepares for UPSC Exam : छात्रों के बीच नीतू मैन के रूप में मशहूर टीचर नीतू सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है. केडी कैंपस संस्थापक और निदेशक नीतू सिंह यूपीएसएसी और एसएससी की तैयारी के लिए छात्रों के बीच काफी मशहूर हैं. हाल में एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर टीचर नीतू सिंह ने खूब सुर्खियों बंटोरी थी.

मशहूर टीचर नीतू सिंह के मुखर्जी नगर स्थित 3 मंजिला मकान में लगी आग, आगजनी की वजह साफ नहीं
FIRE BROKE OUT AT HOME OF, FAMOUS UPSC TEACHER

UPSC Teacher Neetu Singh: सोशल मीडिया पर बेहद चर्चित टीचर नीतू सिंह के दिल्ली स्थित एक घर में सोमवार को आग लग गई. गनीमत रही कि टीचर नीतू सिंह मकान में नहीं थी, वरना घटना बड़ी हो सकती थी. आगजनी बीती रात नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक घर में आग लगी, जिसे वक्त रहते बुझा लिया गया. आगजनी में एक शख्स घायल हो गया, जबकि घर में मौजूद अन्य पांच को घर से सकुशल निकाल लिया गया

छात्रों के बीच नीतू मैन के रूप में मशहूर टीचर नीतू सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है. केडी कैंपस संस्थापक और निदेशक नीतू सिंह यूपीएसएसी और एसएससी की तैयारी के लिए छात्रों के बीच काफी मशहूर हैं. हाल में एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर टीचर नीतू सिंह ने खूब सुर्खियों बंटोरी थी.  

ये भी पढ़ें-UPPSC ने घोषित किया पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट, नेहा पांचाल बनीं टॉपर, टॉप टेन में शामिल हैं 6 लड़कियां

मकान में आगजनी के दौरान टीचर नीतू सिंह अपने मकान में नहीं थी

रिपोर्ट के मुताबिक मकान में आगजनी के दौरान टीचर नीतू सिंह अपने मकान में नहीं थी. मकान में आगजनी का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है. बताया जाता है समय रहते आग को काबू कर लिया गया वरना हादसा बड़ा हो सकता है. मकान में मौजूद सभी लोगों को सीढ़ियों के रास्तों से बाहर निकाल लिया. घटना में घायल पवन कुमार को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. 

SSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतर सुर्खियों में आईं

टीचर नीतू सिंह हाल में एसएससी परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरी थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. इस दौरान उनके बयान ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी. उन्होंने कहा था कि, थाने में जितने भी सब-इंस्पेक्टर थे, वे सभी मेरे ही पढ़ाए हुए छात्र थे और वे मुझसे नजरें नहीं मिला पा रहे थे. 

ये भी पढ़ें-6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बेवाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील

बताया जाता है कि टीचर नीतू सिंह के जिस मकान में आग लगी है, उसमें ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन फ्लोर और बने हुए हैं. मकान में आगजनी से भले ही कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन मकान में रखे हुए सामान को जरूर नुकसान पहुंचा है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मकान में लगी आग के कारणों की जांच कर रही है.

झारखंड की रहने वाली टीचर नीतू सिंह का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है

गौरतलब है मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली टीचर नीतू सिंह का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है. बहुत कम उम्र में अपने पिता को खोने वाली टीचर नीतू सिंह को साल 2015 में उनके पति ने उनके ही बनाए संस्थान 'पैरामाउंट कोचिंग' से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने शून्य से शुरुआत की और केडी कैंपस की स्थापना की.

ये भी पढ़ें-फुल साउंड में गाना बजाया और 1-1 कर तीन भतीजे-भतीजियों को जिंदा काट डाला, कसाई चाचा के कारनामे से सहमा औरंगाबाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com