विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन जारी, कैबिनेट की बैठक में नहीं आए शिवसेना के मंत्री

किसानों का नासिक में राज्य स्तरीय सम्मेलन आज, आंदोलनकारियों के बीच मतभेद

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन जारी, कैबिनेट की बैठक में नहीं आए शिवसेना के मंत्री
महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन जारी है.
  • उद्धव ने असली किसान नेताओं से बात करने की सरकार की पेशकश का मजाक उड़ाया
  • किसान क्रांति मोर्चा द्वारा आहूत बैठक में आंदोलन के भविष्य पर चर्चा होगी
  • कृषि उत्पाद बाजार में पहुंचने लगे, वस्तुओं के बढ़ते दामों पर लगी लगाम
मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन जारी रहने के बीच, शिवसेना के मंत्रियों ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भाग नहीं लिया. इस बीच किसानों का एक राज्य स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को यहां से 150 किलोमीटर दूर नासिक में किसान क्रांति मोर्चा द्वारा बुलाया गया है जिसमें आंदोलन की भविष्य की योजना पर चर्चा होगी. इस आंदोलन का बुधवार को सातवां दिन था.

प्रदर्शनकारियों के बीच दरार के बीच यह बैठक बुलाई गई है. इसी दरार के कारण कृषि उत्पाद बाजार में पहुंचने लगे हैं जिससे वस्तुओं के बढ़ते दाम धीरे-धीरे स्थिर हो गए हैं.

राज्य में किसानों के आंदोलन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. शिवसेना के मंत्रियों ने कैबिनेट की बैठक में भाग नहीं लिया. शिवसेना के मंत्रियों ने कैबिनेट की बैठक से पहले उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के आवास पर चर्चा की.

शिवसेना ने ऋण के बोझ तले दबे किसानों को निराशा में डुबाने के लिए केन्द्र पर निशाना साधा. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केवल ‘‘असली’’ किसान नेताओं से बात करने की सरकार की पेशकश का मजाक उड़ाया.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers' Movement, Maharashtra, Shivsena, Cabinet Meeting, Kisan Kranti Morcha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com