विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2024

'सपने में मदद मांगती है लाश...' थाने में बोला शख्स, पहाड़ी पर गई पुलिस तो उड़ गए होश

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के रत्‍नागिरी में एक लाश के युवक के सपने में आकर मदद मांगने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. हालांकि इससे भी ज्‍यादा आश्‍चर्य की बात है कि पुलिस ने युवक द्वारा बताई गई जगह से एक लाश को बरामद किया है.

'सपने में मदद मांगती है लाश...' थाने में बोला शख्स, पहाड़ी पर गई पुलिस तो उड़ गए होश
पुलिस को छानबीन में एक आम के पेड़ के नीचे शव पड़ा मिला.
मुंबई:

सपने और हकीकत में फर्क होता है. बहुत से लोग सपने को गंभीरता से नहीं लेते हैं. हालांकि एक शख्‍स को आए सपने ने पुलिस को एक लाश तक पहुंचा दिया है. यह कहानी पूरी तरह से फिल्‍मी लगती है, लेकिन इस घटना के बाद ऐसा लगता है कि कभी-कभी बेहद फिल्‍मी लगने वाली घटना में भी हकीकत छिपी हो सकती है. यह घटना महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के रत्‍नागिरी के भोस्‍ते घाट की है. खेड़ पुलिस थाने में दर्ज एडीआर के मुताबिक, सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसेे सपने में खेड़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पहाड़ी पर एक पुरुष का शव नजर आता है और वह उससे मदद की गुहार लगाता है. पुलिस ने छानबीन की तो हर कोई हैरान रह गया.

ये भी पढ़ें : कार का राज खुला तो प्रॉपर्टी डीलरों की खूनी कहानी आई सामने, न सुपारी देने वाला बचा और न जिसकी दी सुपारी 

पुलिस के मुताबिक, जब युवक के सपने के आधार पर छानबीन की गई तो आम के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा मिला. शव सड़ चुका था और उसमें से बदबू आ रही थी. पेड़ की डाली से प्लास्टिक की रस्सी और तौलिया लटक रहा था. शव से थोड़ी ही दूर पर उस शख्‍स का सिर भी मिला है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने की एफआईआर दर्ज कर ली है और अब पुलिस शव की पहचान में जुटी है. 

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : रेप केस में आरोपी ने कोर्ट में पेश किया "लिव-इन रिलेशनशिप एग्रीमेंट", और मिल गई जमानत

निकित को ही क्‍यों नजर आया शव?

पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है, लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि उस शव और सपना देखने वाले युवक निकित आर्या का आपस में क्या सबन्ध है और बड़ा सवाल है कि उसे ही सपने में यह शव क्‍यों दिखा?

पुलिस उस शव की पहचान के साथ ही युवक की पृष्ठभूमि भी खंगालने में लगी है. एक अधिकारी ने बताया कि निकित ने बीई किया है. पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने से पता चला कि वह कुछ दिन पहले गोवा गया था और फिर वहां से गुजरात. हालांकि निकित का कहना है गोवा जाने के बाद क्या हुआ उसे कुछ याद नहीं है. 

शव की तलाश में खेड़ पहुंचा निकित 

निकित का कहना है कि उसे सिर्फ इतना याद है कि सपने आने के बाद उस शव की तलाश में वो खेड़ आ गया था. 

इस बीच निकित आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जो खेड़ के उसी जंगल का है, जहां पर शव मिला है. निकित उस वीडियो में बता रहा है कि वो वहां उस शव को खोजने आया है, जो सपने में आकर उससे मदद की गुहार लगा रहा है. 

ये भी पढ़ें :

* Iphone की ऐसी दीवानगी देखी है कहीं, पहली ही सेल में खरीद डाले 5 मोबाइल, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
* महाराष्ट्र के जालना जिले में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत कई घायल
* लॉरेंस विश्नोई को भेजूं क्या... जब गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए सलमान के पिता पर युवक ने मारा डायलॉग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Dead Body Recovered, Dead Body Asks For Help In Dreams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com