विज्ञापन

नासिक TCS केस की निदा खान को शरण देने वाले AIMIM पार्षद के दफ्तर-बंगले पर चलेगा बुलडोजर, आज का दिन अहम

Nashik TCS Conversion Case: नासिक टीसीएस के चर्चित धर्मांतरण मामले की कथित मुख्य आरोपी निदा खान जिस बंगले में छिपी थी, उस पर बुलडोजर चलेगा. यह बंगला AIMIM पार्षद मतीन खान का है. मतीन खान को नोटिस देने की समय सीमा आज खत्म हो रही है.

नासिक TCS केस की निदा खान को शरण देने वाले AIMIM पार्षद के दफ्तर-बंगले पर चलेगा बुलडोजर, आज का दिन अहम
नासिक TCS केस में कई दिनों की फरारी के बाद निदा खान गिरफ्तार की जा चुकी है.
संभाजीनगर:

TCS Conversion Case: नासिक TCS के धर्मांतरण केस में कई दिनों की फरारी के बाद गिरफ्तार हुई निदा खान जिस बंगले में छिपी थी, उस पर अब बुलडोजर चलने की तैयारी चल रही है. यह बंगाल AIMIM पार्षद मतीन खान है. AIMIM पार्षद मतीन खान को अवैध निर्माण मामले में दूसरी नोटिस देने की तैयारी है. अवैध निर्माण को लेकर मतीन पटेल को दी गई पहली नोटिस की समय सीमा आज समाप्त हो रही है. पार्षद की ओर से अभी तक मालिकाना हक से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रशासन के समक्ष पेश नहीं किए गए हैं. 

दूसरी नोटिस के बाद भी बुलडोजर चलाने का रास्ता होगा साफ

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन आज मतीन पटेल को दूसरी नोटिस जारी कर सकता है. इसमें अगले 24 घंटे के भीतर खुद से अवैध निर्माण हटाने का अंतिम अवसर दिया जाएगा. यदि दूसरी नोटिस के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम सीधे बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर सकता है. इस संभावित कार्रवाई से बचने के लिए मतीन पटेल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर आज ही सुनवाई होने की संभावना है.

मतीन पटेल का दफ्तर मिला अवैध

मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करवाया है. जिस इमारत में मतीन पटेल का कार्यालय है, उसे पूरी तरह अवैध माना गया है. जिन संपत्तियों पर सवाल उठाए गए हैं, उनमें वह बंगला भी शामिल है, जहां नासिक टीसीएस केस की आरोपी निदा खान कथित तौर पर छिपकर रह रही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

महानगरपालिका ने इस निर्माण को अनधिकृत पाया है. प्रशासन ने जब इस निर्माण के मालिकाना हक और अनुमति से जुड़े कागजात मांगे थे. लेकिन मतीन पटेल अब तक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं. अगर वे खुद निर्माण नहीं हटाते, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर देगा.

गिरफ्तारी के लिए संभाजीनगर पहुंची नासिक पुलिस

साथ ही ये बताया जा रहा है कि मतीन पटेल से संपर्क नहीं हो पा रहा है, खबर है नासिक पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए संभाजीनगर पहुंच चुकी है. नासिक टीसीएस केस में फरार चल रही निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक निदा एक दो मंजिला बंगले में अपने चार रिश्तेदारों के साथ रह रही थी. यह बंगला कथित तौर पर मतीन पटेल का बताया जा रहा है.

संभाजीनगर से मोहसिन शेख की रिपोर्ट

 यह भी पढ़ें - नासिक TCS केस: ब्रेनवॉश के लिए भेजी 171 लिंक्स, AIMIM पार्षद से पैसों की मदद, कोर्ट में निदा खान खोलेगी सारे राज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik TCS, Nashik TCS Controversy, Nashik TCS Conversion Case, AIMIM Councilor Matin Patel, Bulldozers Action On AIMIM Corporator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com