- सांसद गजानन कीर्तिकर को अयोध्या में राम मंदिर बनाने को प्रेरित किया.
- भूल जाओ कि लोग क्या कहेंगे या करेंगे- उद्धव ठाकरे
- उद्धव ने उपनगर अंधेरी में यह बात कही.
मुंबई:
उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर नए 'राम मंदिर' स्टेशन का श्रेय लेने के लिए भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी की जंग के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को पार्टी सांसद गजानन कीर्तिकर को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रेरित किया.
ठाकरे ने कहा, 'भूल जाओ कि लोग क्या कहेंगे या करेंगे. किसी और को ही राम मंदिर स्टेशन का श्रेय ले लेने दो. कोई भी इस नाम का श्रेय ले सकता है, लेकिन राम मंदिर बनाने का श्रेय लीजिए और मैं आपकी सराहना करता हूं'.
उद्धव ने उपनगर अंधेरी में कहा कि शिवसेना चुनाव में फिर से मुंबई के नगर निकाय का नियंत्रण हासिल कर लेगी. ये चुनाव अगले साल की शुरआत में होने वाले हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राम मंदिर, राम मंदिर निर्माण, उद्धव ठाकरे, शिवसेना, महाराष्ट्र, Ram Mandir At Ayodhya, Ram Mandir Construction, Uddhav Thackeray, Uddhav Thackeray Shiv Sena, Maharashtra