विज्ञापन

ब्लू शर्ट, आंखों पर गॉगल्स... RSS के कार्यक्रम में कुछ इस अंदाज में पहुंचे सलमान खान

RSS Vyakhanmala: संघ के इस कार्यक्रम में उन प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंची थीं. कार्यक्रम के लिए  कुल 1208 लोगों को आमंत्रण भेजे गए हैं, जिनमें से 850 से ज्यादा गणमान्य अतिथि यहां पहुंच रहे हैं. 

ब्लू शर्ट, आंखों पर गॉगल्स... RSS के कार्यक्रम में कुछ इस अंदाज में पहुंचे सलमान खान
संघ के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान.
  • मुंबई में RSS के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में शामिल होने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पहुंचे
  • शाहरुख खान और आमिर खान को भी RSS के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है
  • संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत इस कार्यक्रम में संघ की 100 साल पुरानी यात्रा पर संबोधन देंगे
मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मुंबई में हो रहे RSS के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में पहुंचे हैं. यह कार्यक्रम संघ के गौरवशाली 100 साल की यात्रा के बारे में है. सलमान के साथ ही शाहरुख और आमिर खान को भी कार्यक्रम का न्योता भेजा गया है, दोनों एक्टर शामिल होंगे या नहीं ये अब तक साफ नहीं है. लेकिन सलमान खान कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं. उनकी एंट्री धमाकेदार रही. सलमान के वहां पहुंचने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें डार्क नीली शर्ट और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भगवत का संबोधन भी होगा, जिसमें वह संघ की 100 सालों की यात्रा के बारे में बताएंगे.

ये भी पढ़ें- संसद में सोमवार से गूंजेगा भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा, जानें लोकसभा में क्या है विपक्ष की रणनीति

Latest and Breaking News on NDTV

अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर को भी भेजा गया न्योता

बता दें कि संघ के इस कार्यक्रम में उन प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंची थीं. सिंगर आशा भोसले, फिल्म निर्माता बोनी कपूर, चिराग शेट्टी और फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल इस लिस्ट में शामिल हैं. एक्टर अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर को भी कार्यक्रम का न्योता भेजा गया है, वह  कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं  ये अब तक कन्फर्म नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

1208 लोगों को आमंत्रण, 850 से ज्यादा अतिथि हो रहे शामिल

बिजनेस वर्ल्ड से संघ के कार्यक्रम में कुमार मंगलम बिरला और अंबानी परिवार को आमंत्रण भेजा गया है, वहीं बॉलीवुड के तीनों खान यानी कि शाहरुख, सलमान और आमिर खान को भी बुलाया गया है. क्रिकेट जगत की अगर बात करें तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी इन्विटेशन भेजा गया था. लेकिन वर्ल्ड कप के कमिटमेंट के चलते ये लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे. संघ के कार्यक्रम के लिए  कुल 1208 लोगों को आमंत्रण भेजे गए हैं, जिनमें से 850 से ज्यादा गणमान्य अतिथि यहां पहुंच रहे हैं. 

मुंबई के नेहरू सेंटर सभागार में RSS का कार्यक्रम

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भगवत ने 7 और 8 फरवरी को मुंबई के नेहरू सेंटर सभागार में "नए क्षितिज" शीर्षक से दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित किया जा रहा है, जो संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है. कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. मोहन भगवत आमंत्रित मेहमानों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान वह आरएसएस की यात्रा, विचारधारा और भविष्य के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे.

संघ के कार्यक्रम का मकसद जानें

दूसरे दिन एक संवादात्मक सत्र होगा, जिसमें संघ प्रमुख विभिन्न क्षेत्रों के फेमस व्यक्तियों के सवालों का जवाब देंगे. इस व्याख्यान श्रृंखला का मकसद सामाजिक परिवर्तन, राष्ट्रीय मूल्यों और भारत की विकसित होती भूमिका पर चर्चा को बढ़ावा देना है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS Vyakhanmala, Rss Programme, Mumbai Rss Progremme, Salman Khan, Salman Khan In Rss Programme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com