विज्ञापन

Bigg Boss 20 का नया आई लोगो आउट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो

Bigg Boss Hindi Season 20 का नया, बोल्ड और मैटेलिक गोल्ड Eye Logo रिवील कर दिया गया है. जिसके बाद से फैंस को अब यह जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है कि यह कब और किन कलाकारों के साथ कलर पर आएगा.

Bigg Boss 20 का नया आई लोगो आउट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो
Bigg Boss New Eye logo
instagram

Bigg Boss season 20 new logo: आखिरकार वो अपडेट आ ही गया, जिसका 'बिग बॉस' फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पूरे दो दशकों तक टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज करने के बाद, Bigg Boss अपनी फिर से धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. वही शो के 20वें सीजन के साथ मेकर्स ने घर में बदलाव के साथ साथ बिग बॉस की न्यू आई Eye Logo के ऑल-न्यू अवतार से पर्दा उठा दिया है, जो स्टाइल, सिनेमा और रहस्य का एक ऐसा कॉकटेल है जिसे देखकर हर फैन कहेगा- 'अब आएगा असली मजा.'

नए लोगो में छुपा है खास सीक्रेट

इस बार 'बिग बॉस' का आई लोगो सिर्फ दिखने में ही अलग नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक खास कॉन्सेप्ट भी छिपा है. इस बार इसे न्या लुक देने के पीछे मेकर्स का एक नया आईडिया है. इस बार का लोगो सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि बिग बॉस के घर के अंदर झांकने का एक जादुई 'पोर्टल' है.

जैसे-जैसे इस आई-लोगो की लेयर्स खुलती हैं, यह घर के अंदर की असली जिदगी को बयां करती हैं-जहां मुखौटे उतरते हैं, पहले इंप्रेशन झूठे साबित होते हैं, और एक छोटा सा फैसला पूरे खेल का पासा पलट देता है. इसमें  भरे गए मल्टी-डायमेंशनल कलर्स घरवालों के बदलते रिश्तों, तीखी तकरार और जज्बातों के हर रंग की कहानी को दिखाएंगे.  इस नए लोगो को प्रीमियम मैटेलिक गोल्ड वर्डमार्क के साथ फिनिशिंग दी गई है, जो इसे एकदम रॉयल, लार्जर-दैन-लाइफ और बलीवुड लुक देती है.

इस्टा पर रिलीज किया नया लोगो

नए लोगो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "20 साल बाद भी सबसे आइकॉनिक… 'बिग बॉस 20' जल्द आ रहा है."बस फिर क्या था, पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया.फैंस लगातार अपने फेवरेट कलाकारों को देखने के लिए कमेंट में नाम लिख रहे है.  कुल मिलाकर, 'बिग बॉस 20' के ऑफिशियल ऐलान ने फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 10, Salman, Salman Khan, Entertainment News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com