विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन गहरे संकट में, दशहरा तक कोई फैसला ले सकते हैं उद्धव : सूत्र

उद्धव ठाकरे इस मामले पर पार्टी के क्षेत्रवार विधायकों से बातचीत करके उनकी राय जान रहे हैं.

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन गहरे संकट में, दशहरा तक कोई फैसला ले सकते हैं उद्धव : सूत्र
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • उद्धव पार्टी विधायकों से क्षेत्रवार मिलकर उनकी राय जान रहे हैं
  • ज्यादातर विधायक अभी चुनाव में जाने के खिलाफ
  • पार्टी सांसदों और विधायकों से पहले ही मिल चुके हैं उद्धव
मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन फिर संकट में पड़ता दिख रहा है. शिवसेना के सूत्रों की मानें तो इस बार ये संकट काफी गंभीर है और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरा तक कोई फैसला ले सकते हैं. इसके लिए वह पार्टी के क्षेत्रवार विधायकों से बातचीत करके उनकी राय जान रहे हैं. हालांकि ज्यादातर विधायक अभी चुनाव में जाने के खिलाफ हैं. सोमवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने भी कहा था कि बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी फैसले के काफी करीब आ गई है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई थी. इसके बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी सरकार में बने रहने पर जल्द फैसला लेने वाली है.

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री अल्फोंस के बयान पर शिवसेना ने कहा, यह गरीबों के चेहरे पर थूकने जैसी बात

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में और देशभर में लोगों में बहुत असंतोष है. उन्होंने कहा, सरकार की असमर्थता की वजह से जनता अनेक मुद्दों का सामना कर रही है. शिवसेना इन सबमें शामिल नहीं रहना चाहती. उन्होंने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार और केंद्र की मोदी सरकार दोनों को घेरा, लेकिन फैसला लेने से पहले केवल राज्य सरकार को अल्टीमेटम देने की बात कही. संजय राउत ने कहा, उद्धवजी, मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम देंगे और फिर फैसला करेंगे.

VIDEO : बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फिर संकट में
फडणवीस सरकार में शिवसेना के 12 मंत्री हैं, जिनमें पांच कैबिनेट दर्जे के हैं. केंद्र की मोदी सरकार में शिवसेना का केवल एक मंत्री है और इसे लेकर वह कई बार नाखुशी जाहिर कर चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com